Central Bank Supervisor Notification 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सुपरवाइजर बनने का अवसर, बिना परीक्षा सिर्फ इंटरव्यू से

13 अक्टूबर 2026, 8:08 पूर्वाह्न IST

Share

Central Bank Supervisor Notification 2026: बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी (Bank Jobs) की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने उत्तर प्रदेश के मेरठ रीजन (Meerut Region) में बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंस (BC) सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के, सीधे इंटरव्यू (Direct Interview) के आधार पर किया जाएगा।

यह भर्ती संविदा (Contractual Basis) के आधार पर 12 महीनों की अवधि के लिए की जा रही है, जिसमें सामान्य युवाओं के साथ-साथ रिटायर्ड बैंक कर्मियों को भी आवेदन का सुनहरा मौका दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 अक्टूबर 2026 तक अपना फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं।

Central bank supervisor notification 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सुपरवाइजर बनने का अवसर, बिना परीक्षा सिर्फ इंटरव्यू से

Central Bank Supervisor Vacancy 2026: मुख्य विवरण

इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे दी गई टेबल में देखी जा सकती हैं।

विवरणजानकारी
बैंक का नामसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI)
पद का नामबीसी सुपरवाइजर (BC Supervisor)
कुल रिक्तियां03 पद
कार्यक्षेत्र (Region)मेरठ रीजन (उत्तर प्रदेश)
आवेदन की अंतिम तिथि23 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रियासीधा साक्षात्कार (Direct Interview)
अनुबंध की अवधि12 महीने (1 Year Contract)
आवेदन शुल्कबिल्कुल मुफ्त (Nil)
ऑफिशियल वेबसाइटcentralbank.bank.in

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने इस भर्ती में युवा फ्रेशर्स और रिटायर्ड कर्मचारियों दोनों के लिए अलग-अलग पात्रता मानदंड तय किए हैं।

1. युवा उम्मीदवारों के लिए (Young Candidates)

  • योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (Post Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
  • तकनीकी ज्ञान: कंप्यूटर चलाने की बुनियादी समझ जैसे एमएस ऑफिस (MS Office), एक्सेल (Excel), इंटरनेट और ईमेल आदि का ज्ञान होना अनिवार्य है। M.Sc (IT), B.E (IT), MCA या MBA योग्यता वाले अभ्यर्थियों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
  • आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए।

2. सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए (Retired Candidates):

  • योग्यता: किसी भी पब्लिक सेक्टर बैंक (PSU), क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB), प्राइवेट बैंक या को-ऑपरेटिव बैंक से अधिकतम स्केल-03 स्तर से सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड क्लर्क जिन्होंने JAIIB परीक्षा उत्तीर्ण की हो, उन्हें भी प्राथमिकता मिलेगी।
  • आयु सीमा: रिटायर्ड अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 64 वर्ष रखी गई है।

सैलरी और अन्य भत्ते (Salary Structure)

चयनित बीसी सुपरवाइजर को प्रति माह एक निश्चित मानदेय (Fixed Remuneration) के साथ-साथ प्रदर्शन आधारित इन्सेंटिव और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

किसके लिए कितना मिलेगाराशि / भत्ता (Amount/Allowances)
मूल वेतन (Fixed Salary)₹12,000 प्रति माह
कार्य आधारित इन्सेंटिव₹8,000 प्रति माह तक
यात्रा भत्ता (Conveyance Allowance)अधिकतम ₹3,000 प्रति माह
मोबाइल खर्च (Mobile Expenses)₹500 प्रति माह
कुल अधिकतम परिलब्धियां₹23,500 प्रति माह तक

आइए जानते हैं , आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन जमा करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का फॉलो करें।

  1. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in के Recruitment Section में जाएं।
  2. “Engagement of BC Supervisor, Meerut Region” वाले लिंक पर जाकर नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।
  3. फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियां जैसे- नाम, पिता/पति का नाम, जन्मतिथि, स्थायी पता, संपर्क विवरण, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव ध्यानपूर्वक भरें।
  4. फॉर्म के साथ अपने सभी स्व-सत्यापित (Self-Attested) जरूरी दस्तावेज जैसे- पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट आदि संलग्न करें।
  5. भरे हुए आवेदन फॉर्म को एक लिफाफे में बंद करके 23 अक्टूबर 2026 तक बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के पते पर भेज दें।

आवेदन भेजने का पता: प्राधिकृत अधिकारी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, प्रथम तल, विक्टोरिया पार्क, जेल चुंगी, मेरठ, उत्तर प्रदेश।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 13 अक्टूबर 2026, 8:08 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें