Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27: मेधावी छात्रों के लिए ₹12,000 तक की छात्रवृत्ति , देखें पात्रता और डॉक्युमेंट्स

14 अक्टूबर 2026, 5:42 अपराह्न IST

Share

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27: अगर आपने हाल ही में 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन की परीक्षा बेहतरीन अंकों से पास की है? आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता की तलाश कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद काम का साबित होने वाला है। अक्सर ऐसा होता है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण प्रतिभावान विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई बीच में ही रोकनी पड़ती है या फिर पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए हरियाणा सरकार Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 के तहत योग्य विद्यार्थियों को आर्थिक मदद और छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है।

इस योजना के जरिए पात्र विद्यार्थियों को उनकी श्रेणी और शैक्षणिक स्तर के आधार पर सालाना ₹8,000 से ₹12,000 तक की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। आइए इस आर्टिकल में बहुत ही आसान भाषा में जानते हैं कि इस योजना के क्या नियम हैं, कौन-कौन आवेदन कर सकता है और इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करना है।

मेधावी छात्रों के लिए ₹12,000 तक की छात्रवृत्ति

विवरणआधिकारिक जानकारी
योजना का नामDr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27
किस राज्य की योजनाहरियाणा सरकार (Government of Haryana)
संबंधित विभागसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
शैक्षणिक सत्र2026–2027
ऑनलाइन आवेदन शुरू17 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)30 नवंबर 2026
पारिवारिक वार्षिक आय सीमा₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए
छात्रवृत्ति राशि (Scholarship Amount)₹8,000 से ₹12,000 तक (पात्रतानुसार)
आधिकारिक वेबसाइटsaralharyana.gov.in

Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana 2026–27 क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?

दोस्तों, बहुत से छात्र यह जानना चाहते हैं कि आखिर यह योजना क्या है और इससे क्या फायदा मिलता है। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जाने वाली Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों को आर्थिक संबल देना है जिन्होंने बोर्ड या यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं।

मान लीजिए कि किसी विद्यार्थी ने 10वीं या 12वीं कक्षा में बढ़िया परसेंटेज हासिल किए हैं और वह आगे की पढ़ाई (जैसे ग्रेजुएशन या डिप्लोमा) करना चाहता है। ऐसे मेधावी छात्रों को पैसों की कमी आड़े न आए, इसलिए सरकार यह स्कॉलरशिप देती है। यहाँ यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि यह योजना सिर्फ हरियाणा के स्थायी निवासियों के लिए है, इसलिए दूसरे राज्यों के छात्र इसके लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

Scholarship Amount : कितने रुपये की छात्रवृत्ति मिलती है?

अब सवाल यह आता है कि इस योजना के तहत विद्यार्थियों के खाते में कुल कितने रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं? तो दोस्तों, यह राशि हर छात्र के लिए एक जैसी नहीं होती। यह छात्र की श्रेणी (Category), उसके कोर्स और पिछली कक्षा के अंकों पर निर्भर करती है।

पिछली योग्यता / कोर्स का स्तरवर्तमान में प्रवेश लिया गया पाठ्यक्रम (Current Course)मिलने वाली वार्षिक छात्रवृत्ति राशि (Annual Scholarship)
मैट्रिक (10वीं पास)कक्षा 11वीं या कोई भी डिप्लोमा/प्रमाणपत्र कोर्स₹8,000
10+2 (आर्ट्स / कला)स्नातक प्रथम वर्ष (Graduation – Arts)₹8,000
10+2 (कॉमर्स / साइंस)स्नातक प्रथम वर्ष (Graduation – Commerce / Science)₹8,000
10+2 (तकनीकी / व्यावसायिक)स्नातक प्रथम वर्ष (Engineering / Technical Courses)₹9,000
10+2 (चिकित्सा / मेडिकल)स्नातक प्रथम वर्ष (Medical & Allied Courses)₹10,000
स्नातक (आर्ट्स / कॉमर्स / साइंस)स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष (Post Graduation – Arts/Commerce/Science)₹9,000
स्नातक (तकनीकी / प्रोफेशनल)स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष (PG – Technical / Professional Courses)₹11,000
स्नातक (चिकित्सा / मेडिकल)स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष (PG – Medical & Allied Courses)₹12,000

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)

इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ जरूरी पात्रता शर्तें तय की हैं, जिन्हें पूरा करना हर आवेदक के लिए अनिवार्य है।

  1. हरियाणा का मूल निवास: आवेदक छात्र हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  2. पारिवारिक आय सीमा: छात्र के परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. न्यूनतम अंक (Percentage Criteria): अलग-अलग श्रेणियों और ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के आधार पर पिछली परीक्षा में न्यूनतम अंक तय किए गए हैं।
  4. अगली कक्षा में प्रवेश: केवल पिछली कक्षा पास करना काफी नहीं है, बल्कि विद्यार्थी का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में अगली कक्षा या कोर्स में रेगुलर एडमिशन लेना भी जरूरी है।

श्रेणी और अंकों की आवश्यकता (Percentage Requirements)

विभिन्न श्रेणियों के छात्रों के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के हिसाब से न्यूनतम अंक का क्राइटेरिया कुछ इस प्रकार निर्धारित किया गया है।

श्रेणी और परीक्षा स्तर (Category & Exam)ग्रामीण क्षेत्र (Rural Area)शहरी क्षेत्र (Urban Area)
अनुसूचित जाति (SC) – 10वीं कक्षा60%70%
अनुसूचित जाति (SC) – 12वीं कक्षा70%75%
अनुसूचित जाति (SC) – स्नातक (Graduation)60%65%
पिछड़ा वर्ग (BC-A) – 10वीं कक्षा60%70%
पिछड़ा वर्ग (BC-B) एवं सामान्य वर्ग – 10वीं कक्षा75%80%

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय किसी प्रकार की रुकावट न आए, इसलिए अपने पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।

  • विद्यार्थी का आधार कार्ड
  • हरियाणा का निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • 10वीं, 12वीं या पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • चालू सत्र का स्कूल या कॉलेज आईडी कार्ड / फीस रसीद
  • बैंक खाता विवरण (जो आधार कार्ड से लिंक हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

यदि आप सभी शर्तें पूरी करते हैं, तो नीचे दिए गए आसान Steps को फॉलो करके अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • Step 1: सबसे पहले हरियाणा सरकार के आधिकारिक सरल पोर्टल (saralharyana.gov.in) पर जाएं।
  • Step 2: यदि आपका पहले से अकाउंट है तो लॉगिन करें, अन्यथा नए यूजर के रूप में रजिस्टर (New Registration) करके अपनी आईडी बनाएं।
  • Step 3: पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद सर्च बॉक्स में “Dr Ambedkar Medhavi Chhatra Yojana” सर्च करें।
  • Step 4: अब आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें अपनी पर्सनल डिटेल्स, स्कूल-कॉलेज की जानकारी और अंक सावधानीपूर्वक भरें।
  • Step 5: अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन की गई साफ कॉपियां पोर्टल पर अपलोड करें।
  • Step 6: फॉर्म सबमिट करने से पहले एक बार पूरी जानकारी दोबारा चेक कर लें ताकि कोई गलती न रहे।
  • Step 7: फाइनल सबमिट करने के बाद मिलने वाली रसीद या एप्लीकेशन नंबर को सुरक्षित प्रिंट करके रख लें।

महत्वपूर्ण तिथियां और अंतिम सलाह

अगर आप, इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं और फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। अंतिम दिनों में वेबसाइट पर काफी लोड रहता है, इसलिए बिना किसी देरी के समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें ताकि यदि फॉर्म में कोई कमी या गलती निकले तो उसे समय रहते सुधारा जा सके।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 14 अक्टूबर 2026, 5:42 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें