UP Home Guard Result 2026: कब आएगा यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट ? पढ़िए ताजा अपडेट

19 जून 2026, 6:18 अपराह्न IST

Share

UP Home Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्र-छात्राओं के मन में एक ही सवाल है कि , कब आयेगा यूपी होमगार्ड भर्ती 2026का रिजल्ट ? आप सभी की जानकारी के लिए बता दे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति वोट की तरफ से यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा , हालांकि रिजल्ट कब तक जारी किया जाएगा इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बताते चले की अलग-अलग लोगों का अनुमान है कि रिजल्ट इसी महीने के आखिरी सप्ताह तक आ सकता है।

25 , 26 और 27 अप्रैल को आयोजित हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश होमगार्ड के कुल 41,424 पदों के लिए पूरे प्रदेश भर में 25 ,26 और 27 अप्रैल को लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों का प्रोविजनल आंसर की जारी किया गया। अब भर्ती बोर्ड के द्वारा होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करना बाकी है , रिजल्ट जारी होने के बाद अगले स्टेप यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट का आयोजन होगा।

संभावित डेट

  • जून की आखिरी और जुलाई के प्रथम सप्ताह में रिजल्ट आने की संभावना है।
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल टेस्ट (PST) के लिए अभ्यर्थी को जुलाई के दूसरे सप्ताह तक बुलाया जा सकता है।

रिजल्ट आने के बाद , ऐसे चेक होगा यूपी होमगार्ड का रिजल्ट !

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद अभ्यर्थी इन स्टेप से रिजल्ट देख पाएंगे।

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर रिजल्ट का बटन मिलेगा, जहां पर क्लिक करें।
  • अब इसके बाद ” UP Home Guard Result 2026 ” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां पर अपना रोल नंबर और पासवर्ड को भरें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें क्लिक करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट की डिटेल्स आ जाएगी।

Note:- अभी चेक करने का प्रयास न करें क्योंकि रिजल्ट जारी नहीं हुआ है।

अगर लिखित परीक्षा में सफल होते हैं तो आपका अगला स्टेप शुरू होगा

ऐसे उम्मीदवार जो यूपी होमगार्ड रिजल्ट आने के बाद लिखित परीक्षा में सफल होते हैं उन सभी अगला स्टेप शुरू होगा, जिसमें

अभ्यर्थी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा , जिसमें निम्न डॉक्यूमेंट ” हाईस्कूल की मार्कशीट, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाती प्रमाण पत्र (ओबीसी/एसटी/एससी) , एनसीसी सर्टिफिकेट ” की जरूरत पड़ेगी।

अभ्यर्थी के वजन और हाइट की माप की जाएगी।

इन दोनों स्टेप्स के बाद अब अभ्यर्थी को रनिंग पूरी करनी होगी जिसमें ” पुरुष अभ्यर्थी को 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के लिए 28 मिनट का टाइम दिया जाएगा ” वहीं महिला उम्मीदवार को 2.4 किलोमीटर की दौड़ के 16 मिनट मिलेगा।

इन सभी में सफल अभ्यर्थियों का रिजल्ट जिला वार जारी किया जाएगा। हालांकि अभी लिखित परीक्षा का रिजल्ट नहीं आया है रिजल्ट आने के बाद आगे की अपडेट बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 19 जून 2026, 6:18 अपराह्न