Bihar SI Mains Result & Cut Off 2026: बिहार दरोगा भर्ती मुख्य परीक्षा रिजल्ट जारी ! देखें कट ऑफ और लिस्ट

19 जून 2026, 7:25 अपराह्न IST

Share

Bihar SI Mains Result & Cut Off 2026: बिहार मुख्य परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का रिजल्ट बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की तरफ से कुल 1799 पदों के लिए जारी कर दिया है , बिहार SI भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

अभ्यर्थी का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है जहां पर सिलेक्टेड अभ्यर्थी का रोल नंबर लिखा है, इसके साथ ही साथ कट ऑफ भी जारी किया गया है जिसमें महिला और पुरुष की केटेगरी वाइज कट ऑफ और आरक्षित वर्ग के अनुसार कट ऑफ देख सकते हैं।

आईए जानते हैं बिहार SI मेंस का रिजल्ट कैसे चेक होगा?

बिहार SI भर्ती मेंस रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले निम्न स्टेप्स को पढ़ें।

  • सबसे पहले बिहार पुलिस सब ऑर्डिनेट सर्विस की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाए।
  • वेबसाइट पर पहुंचने के बाद एक्टिवेट किए गए लिंक “Result of Mains Written Examination for the Post of Police Sub-Inspector in Home (Police) Dept., Govt. of Bihar ” पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके लैपटॉप या स्मार्टफोन में पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड हो जाएगी, जहां पर अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
  • पीडीएफ में रोल नंबर उपलब्ध होने वाले सभी अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई हैं।

बिहार SI मेंस का रिजल्ट 2026, PDF लिंक

जनरल वर्ग के पुरुष उम्मीदवार का कट ऑफ 134 नंबर

जनरल नॉलेज के अंतर्गत आने वाले पुरुष उम्मीदवारों का कट ऑफ 134 नंबर है यानी जिन्होंने 134 नंबर या उससे अधिक हासिल किया है जनरल वर्ग में वे फिजिकल टेस्ट के लिए सिलेक्ट होंगे।

जनरल वर्ग की महिला उम्मीदवार का कट ऑफ 116.20 नंबर

बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती मुख्य परीक्षा में जनरल वर्ग की महिला उम्मीदवार का कट ऑफ 116.20 नंबर है यानी इतना नंबर या इससे अधिक नंबर जनरल वर्ग में लाने वाली महिला उम्मीदवार अगले स्टेप के लिए क्वालीफाई होगी।

बिहार SI मेंस परीक्षा 2026 आधिकारिक कट ऑफ सूची

कैटेगिरीपुरुषमहिलाFFW पुरुषFFW महिला
अनारक्षित सामान्य (UR)134116.20100104
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)127.40109.60100.40100
अनुसूचित जाति (SC)114.4087116.80
अनुसूचित जनजाति (ST)109.8092.80
अत्यंत पिछड़ा वर्ग126.80105.4099.80
पिछड़ा वर्ग129.20110100.20103
पिछड़े वर्गों की महिला107.60

अगर मुख्य परीक्षा में सफल होते हैं तो डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा

अगर कोई उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल होता है तो उन सभी अभ्यर्थियों का डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा जिसमें अभ्यर्थी को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट ” आधार कार्ड, मैट्रिक की मार्कशीट, ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष परीक्षा की मार्कशीट , जाति प्रमाण पत्र सर्टिफिकेट , निवास प्रमाण पत्र सर्टिफिकेट ” चाहिए होंगें।

Sources

1 बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, “बिहार सरकार के गृह (पुलिस) विभाग में पुलिस सब-इंस्पेक्टर के पद के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम”, 2026. Source Link

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 19 जून 2026, 7:25 अपराह्न