UP Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya (KGBV): यूपी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में नौकरी पाने का मौका !

20 जून 2026, 7:21 अपराह्न IST

Share

Uttar Pradesh, Varanasi: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में टीचिंग और नॉन टीचिंग के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है, यह भर्ती प्रक्रिया जनपद वार कार्यक्रम जारी कर की जा रही है। इसमें 8वीं पास से लेकर उच्च स्तर के कोर्स करने वाले यानी ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार अलग-अलग पोस्ट के लिए फॉर्म भर सकते हैं , चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संविदा के आधार पर की जाएगी।

अगर आप भी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए अपने जनपद भर्ती कार्यक्रम को देख करके ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

इसमें उम्मीदवारों का चयन “मेरिट लिस्ट, इंटरव्यू और कुछ पदों के स्किल टेस्ट” के आधार पर होगा।

देखिए, कौन से जिले में कब तक होगा आवेदन व कितने पदों के लिए ?

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अलग-अलग जनपद के द्वारा अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया गया है, उनका आवेदन तिथि भी भिन्न-भिन्न है। नीचे टेबल में डिटेल्स देखने के साथ-साथ विज्ञापन भी डाउनलोड कर सकते हैं।

जिलाअंतिम तिथिकुल पदनोटिफिकेशन लिंक
मिर्ज़ापुर27 जून 202629देखें
गोंडा26 जून 202669देखें
फिरोजाबाद21 जून 20267देखें
कुशीनगर20 जून 202629देखें
कौशांबी20 जून 202654देखें
चित्रकूट(6-12)10 जुलाई 202647देखें
सुल्तानपुर (6-12)10 जुलाई 202658देखें
अयोध्या5 जुलाई 202641देखें
आगरा30 जून 202636देखें

आईए जानते हैं , क्या है कस्तूरबा गांधी विद्यालय में नौकरी पाने की योग्यता ?

क्या आप भी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नौकरी पाना चाहते हैं ? अगर हां तो अलग-अलग पदों के लिए योग्यता होना आवश्यक है , पद के अनुसार योग्यता का विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।

पद का नामनिर्धारित शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता
प्रधानाचार्य (Principal)संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) में प्रथम या द्वितीय श्रेणी की डिग्री, बीएड और इंटरमीडिएट स्तर के विद्यालयों में न्यूनतम 10 वर्ष का अध्यापन अनुभव।
प्रवक्ता / पीजीटी शिक्षक (PGT)संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (MA / M.Sc. / M.Com / M.Tech) की उपाधि और बीएड डिग्री (यदि नियमों में उल्लेखित हो)।
टीजीटी शिक्षक (TGT)संबंधित विषय में स्नातक के साथ बीएड की उपाधि और उच्च प्राथमिक स्तर की टेट परीक्षा उत्तीर्ण।
लैब असिस्टेंट (Lab Assistant)हाई स्कूल विज्ञान वर्ग के साथ उत्तीर्ण होने के साथ लैबोरेट्री टेक्ननीशियन में डिप्लोमा, या फिर न्यूनतम 12वीं (इंटरमीडिएट) विज्ञान वर्ग से पास होना चाहिए।
लिपिक / क्लर्क (Clerk)10वीं और 12वीं पास। कंप्यूटर का ज्ञान (CCC या कंप्यूटर विषय के साथ इंटर) और कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड (हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट)।

हालांकि , अगर आप कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ” जूनियर यानि कक्षा 6 से लेकर 8 तक ” के लिए अलग-अलग पोस्ट में आवेदन करना चाहते हैं तो निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए।

पद का नामनिर्धारित शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता
पूर्णकालिक शिक्षिका (गणित)B.Sc. (PCM – भौतिकी, रसायन, गणित) के साथ बीएड (B.Ed.) / एलटी (LT) डिप्लोमा और उच्च प्राथमिक स्तर की TET/CTET परीक्षा पास।
पूर्णकालिक शिक्षिका (विज्ञान)B.Sc. (ZBC – जूलॉजी, बॉटनी, केमिस्ट्री) के साथ बीएड / एलटी या समकक्ष डिप्लोमा और उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण।
पूर्णकालिक शिक्षिका (हिंदी एवं संस्कृत)संबंधित भाषा विषय के साथ स्नातक (Graduation) डिग्री, बीएड/एलटी डिप्लोमा और उच्च प्राथमिक स्तर की टेट परीक्षा पास।
पूर्णकालिक शिक्षिका (अंग्रेजी)अंग्रेजी विषय के साथ स्नातक की उपाधि, बीएड / एलटी प्रशिक्षण डिग्री और उच्च प्राथमिक स्तर का टेट सर्टिफिकेट।
अंशकालिक शिक्षिका (कंप्यूटर)कंप्यूटर विषय में प्रशिक्षित स्नातक या PGDCA / BCA / B.Sc. Computer Science या स्नातक के साथ DOEACC/NIELIT से ‘O’ Level या ‘A’ Level डिप्लोमा।
अंशकालिक शिक्षिका (शारीरिक शिक्षा)शारीरिक शिक्षा में बीपीएड (B.P.Ed.), सीपीएड (C.P.Ed.) या डीपीएड (D.P.Ed.) की डिग्री/डिप्लोमा होना आवश्यक है।
लेखाकार (Accountant)वाणिज्य में स्नातक (B.Com) के साथ कंप्यूटर का ज्ञान (BCA/PGDCA या ‘O’ Level डिप्लोमा)।
मुख्य रसोइया / सहायक रसोइया / चौकीदार / चपरासीकिसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

25 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के लोग भर सकते हैं फॉर्म

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग आयु सीमा शक्ति निर्धारित की जाती है हालांकि ज्यादातर पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 25 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक है (प्रधानाचार्य के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष )

ऐसे उम्मीदवार जो आरक्षित वर्ग की कैटेगरी में आते हैं, उन्हें सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट का भी लाभ दिया जाता है।

मेरिट व इंटरव्यू के आधार पर होता है सिलेक्शन

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में ज्यादातर पदों के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है , हालांकि कुछ टेक्निकल पदों के लिए कौशल टेस्ट यानी स्क्रीन टेस्ट का भी प्रावधान होता है , इसका विस्तृत नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

आईए जानते हैं , चयनित उम्मीदवारों को कितना मिलता है मानदेय ?

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में चयनित होने पर अलग-अलग पदों के अनुसार मानदेय (प्रतिमाह) दी जाती है। प्रधानाचार्य की सैलरी ₹30,000 तो वही , पीजीटी शिक्षक को ₹22,000 और चपरासी व चौकीदार को ₹7,172 दी जाती है।

पदमानदेय (प्रतिमाह)
प्रधानाचार्य₹30,000
PGT शिक्षक₹22,000
कंप्यूटर शिक्षक₹22,000
केयरटेकर₹24,200
कार्यालय सहायक₹12,430
लैब असिस्टेंट₹7,147
चपरासी / चौकीदार₹7,147
रसोइया₹6,433

आईए जानते हैं आखिर कैसे भरे आवेदन फॉर्म ?

देखिए इसके लिए आवेदन फॉर्म भरने का प्रोसेस ऑफलाइन रखा गया है, इसलिए आपको ऑफलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया समझना जरूरी है।

  • ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए पहले, एप्लीकेशन फॉर्म PDF को डाउनलोड करके प्रिंट आउट लेना पड़ता है।
  • आवेदन फार्म अपने जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें , कई बार आवेदन फॉर्म नोटिफिकेशन में ही होता है।
  • अब आवेदन फार्म में मांगी गई सभी प्रकार की जानकारी को भरें।
  • जानकारी भरने के बाद फॉर्म साथ मांगे गए डॉक्यूमेंट को अटैच करें
  • डॉक्यूमेंट अटैच करने के बाद लास्ट डेट से पहले स्पीड डाक द्वारा आवेदन पत्र भेजने के पत्ते पर भेजें।
  • ज्यादातर आवेदन फार्म बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय पर भेजना होता है।

Note – आवेदन पत्र भरकर भेजने का पता नोटिफिकेशन में लिखा होता है , कृपया नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 20 जून 2026, 7:21 अपराह्न