BEML Operator Bharti 2026: आईटीआई ऑपरेटर भर्ती ! ₹16,900 बेसिक सैलरी , 10 जुलाई तक होगा आवेदन

22 जून 2026, 6:37 अपराह्न IST

Share

BEML Operator Bharti 2026: आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए सरकारी सेक्टर में काम करने वाली कंपनी बीईएमएल लिमिटेड की तरफ से ऑपरेटर के पोस्ट के लिए भर्ती का आयोजन किया गया है इसके लिए ” विज्ञापन संख्या KP/S/10/2026” जारी हो चुका है कुल पदों की संख्या 362 है, जिसके लिए आईटीआई पास अभ्यर्थी अंतिम तारीख 10 जुलाई 2026 से पहले फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन फॉर्म भरने की पात्रता क्या है ? कौन-कौन अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं ? सिलेक्शन कैसे होगा और सिलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को कितना सैलरी दी जाएगी ? इसकी जानकारी आगे आइये पढ़ते हैं।

आईटीआई फिटर , टर्नर , वेल्डर , मशीनिस्ट व इलेक्ट्रिशियन वालों के लिए मौका

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने आईटीआई फिटर , टर्नर , वेल्डर, मशीनिस्ट और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से किया है उनके लिए शानदार मौका है, 362 पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं।

ट्रेडकुल पद
आईटीआई फिटर127
आईटीआई टर्नर93
आईटीआई वेल्डर44
आईटीआई मशीनिस्ट40
आईटीआई इलेक्ट्रिशियन58
कुल362

फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी के पास होनी चाहिए निम्न योग्यताएं !

  • अभ्यर्थी के पास NCVT द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • संबंधित ट्रेड में 60% मार्क्स के साथ प्रथम श्रेणी होना चाहिए।
  • DGT द्वारा नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।
  • नियमित अभ्यर्थी के रूप में क्राफ्ट्समैन ट्रेंनिंग स्कीम के तहत आईटीआई कोर्स पूरा किया हो।

Note :- SC , ST और PwD वर्ग अभ्यर्थियों के लिए 60% की जगह के बाद 55% मार्क्स भी योग्य है अर्थात इन्हें 5 प्रतिशत की छूट है।

34 साल तक के अभ्यर्थी भर सकते हैं फॉर्म

सामान्य और EWS के लिए अधिकतम आयु सीमा 29 वर्ष , ओबीसी वर्ग के लिए 32 वर्ष और एससी और एसटी वर्ग के लिए 34 वर्ष है।

आयु की गणना 10 जुलाई 2026 के आधार पर होगी , पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में 10 साल की छूट है।

कई चरणों में होगा अभ्यर्थियों का सिलेक्शन

BEML ऑपरेटर भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का सिलेक्शन कई चरणों में होगा।

सबसे पहले अभ्यर्थी को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा देनी होगी जो की 2 घंटे के लिए होगी। इसमें अभ्यर्थी से सामान्य जागरूकता के 20 प्रश्न , अंग्रेजी और रिजनिंग के 20 प्रश्न और संबंधित ट्रेड विषय से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी , जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए अभ्यर्थियों को 1 अंक मिलेंगे।

अच्छी बात है कि, परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

आगे के चरणों में अभ्यर्थी का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

अभ्यर्थियों को मिलेगा ₹16,900 महीने बेसिक सैलरी

BEML ऑपरेटर भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों को ₹16,900 महीने बेसिक सैलरी मिलेगी , साथ में कई भत्ते मिलेंगे जो कुछ इस प्रकार से हैं –

सैलरी स्ट्रेक्चरराशि /नियम
बेसिक पे16,900 रुपये प्रतिमाह
डीए (DA)लागू दरों के अनुसार
HRAनियमानुसार
मेडिकल भत्ता1,500 रुपये प्रतिमाह
अन्य भत्तेकंपनी नियमों के अनुसार

200 रुपये है आवेदन फीस

BEML ऑपरेटर भर्ती में फॉर्म भरने के सामान्य / ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए ₹200 आवेदन फीस निर्धारित किया गया है। बाकी सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है।

ऑनलाइन आवेदन करते समय लगेंगे ये डॉक्यूमेंट

बीईएमएल ऑपरेटर भर्ती में आवेदन फॉर्म भरते हैं तो निम्न डॉक्यूमेंट होना चाहिए।

क्र.सं.आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
1पासपोर्ट साइज फोटो
2हस्ताक्षर
310वीं की मार्कशीट
4आईटीआई नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC)
5सभी आईटीआई मार्कशीट
6नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC)
7अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
8पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य वैध आईडी)
9जाति, ईडब्ल्यूएस या पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

आईए जानते हैं कैसे होगा आवेदन?

इसके लिए आवेदन ऑनलाइन तरीके से भरा जाएगा।

  • सबसे पहले आप सरकारी कंपनी BEML की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब वहां पर विज्ञापन “KP/S/10/2026” सेलेक्ट करें।
  • ऑनलाइन आवेदन या Apply Online बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते हैं एप्लीकेशन फॉर्म भरने का प्रक्रिया शुरू होगा , एप्लीकेशन फॉर्म भरे।
  • सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट की फोटो कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन फीस जमा करें और अंतिम रूप से एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।

अगर आप वाकई में आवेदन करना चाहते हैं तो ” आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 शाम 6:00 बजे तक भरें।

आवेदन करने के लिए वेबसाइट पर जाएं।

आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

Sources

1 BEML Limited , “RECRUITMENT OF NON-EXECUTIVES ON TENURE BASIS(Advt No. KP/S/10/2026 Dt.17.06.2026)”

, 2026. Source Link

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 22 जून 2026, 6:37 अपराह्न