उत्तर प्रदेश राज्य सड़क एवं परिवहन निगम (UPSRTC) में यूपी वाराणसी परिक्षेत्र के जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र और संत रविदास नगर में 43 पदों पर "कंडक्टर भर्ती 2026" आयोजित की गई है।
यह भर्ती उत्तर प्रदेश, परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के “जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र और संत रविदास नगर” जनपद के लिए आयोजित की गई है।
कुल खाली पदों की संख्या 43 है।
शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी भी विद्यालय या बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए , साथ में अभ्यर्थी के पास CCC का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
आयु सीमा: आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कार्य का विवरण: चयनित अभ्यर्थी को यूपी रोडवेज में कंडक्टर के पद पर कार्य करना होगा।
अभ्यर्थी का चयन यूपी रोडवेज कंडक्टर भर्ती नियम के अनुसार की जाएगी। इसके लिए कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है।
चयनित अभ्यर्थी को पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार 13,172 रुपये महीने वेतन दी जाएगी , साथ में PF, ESI और मेडिकल सुविधाएं भी मिलती है।
कार्य का स्थल: वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, संत रविदास नगर,
आवेदन कैसे होगा ? इसके लिए ऑनलाइन आवेदन अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सरकार की सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in पर जाकर कर सकते हैं , ध्यान रहे आवेदन करने की लास्ट डेट 2 जुलाई 2026 है।