UP Free Computer Course Registration 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और फ्री कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के उद्देश्य ” यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स ” का संचालन कर रही है जिसे आधिकारिक तौर पर “ ‘ओ’ लेवल एवं सी0 सी0 सी0 कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना (O Level and CCC Computer Training Scheme) ” के नाम से जाना जाता हैं यह योजना उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के द्वारा चलाई जा रही है। वर्ष 2026 इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 है।
अंतिम तिथि 10 जुलाई से पहले करें ऑनलाइन आवेदन
आवेदन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 10 अगस्त 2026 से शुरू होगा , यह नीलिट से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से प्रशिक्षण कराया जाता है। ऐसे में अगर आप भी निशुल्क में कंप्यूटर कोर्स ” सीसीसी” या ” ओ लेवल ” करना चाहते हैं , अंतिम तिथि 10 जुलाई से पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म अवश्य भरे।
इन अभ्यर्थियों को मिलेगा योजना का लाभ , ये है पात्रता
यूपी फ्री सीसीसी व ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स योजना की पात्रता क्या है? यानी कौन-कौन लोग आवेदन फॉर्म भर सकते हैं? आईए जानते हैं
- यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।
- अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का होना चाहिए।
- माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय 1 लाख रुपये कम होनी चाहिए।
- लाभार्थी किसी अन्य प्रशिक्षण संस्थान से छात्रवृत्ति नाली हो।
सरकार देती है प्रशिक्षण के लिए धनराशि
ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक छात्र को 15000 रुपयें राशि सरकार द्वारा दी जाती है , वहीं सीसीसी कंप्यूटर कोर्स के लिए विभाग की तरफ से 3500 रुपए प्रत्येक छात्र के लिए विभाग द्वारा भुगतान किया जाता है।
ऑनलाइन आवेदन फार्म के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट
उत्तर प्रदेश फ्री कंप्यूटर कोर्स में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी के पास कई डॉक्यूमेंट होने चाहिए , जिसमें ” हाई स्कूल, इंटरमीडिएट की मार्कशीट, आधार कार्ड, आधार कार्ड व इससे लिंक मोबाइल नंबर, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र ” होना आवश्यक है ध्यान रहे केवल ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
आईए जानते हैं कैसे भरें ऑनलाइन आवेदन?
यूपी फ्री कंप्यूटर कोर्स 2026 में आवेदन करने के लिए निम्न स्टेटस फॉलो करें।
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन (Student Registration) पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही एक नया विंडो खुलेगा , यहां पर आधार नंबर डालें और ओटीपी से वेरीफाई करें।
- वेरिफिकेशन कंप्लीट होने के बाद अपनी आवश्यक डिटेल्स और शैक्षणिक योग्यता भरे।
- सभी जानकारी भरने के बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट और फोटो को अपलोड करें।
- अंत में अपना सिग्नेचर अपलोड करके फाइनल आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
1 उत्तर प्रदेश , पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग , ” ‘ओ’ लेवल एवं सी0 सी0 सी0 कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना (O Level and CCC Computer Training Scheme), 2026. Source Link
