UPSSSC ने आयोजित की फॉरेस्ट गार्ड और वन्य जीव रक्षक के भर्ती ! 12वीं पास को मौका , 20 जुलाई 2026 लास्ट डेट

2 जुलाई 2026, 10:00 पूर्वाह्न IST

Share

उत्तर प्रदेश, वाराणसी: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से उत्तर प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड और वन्य जीव रक्षक भर्ती के लिए आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन को जारी कर दिया गया है। ऐसे उम्मीदवार जो यूपी में फॉरेस्ट गार्ड बनना चाहते हैं , वह इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर जाकर 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है।

708 पदों के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 708 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

पोस्ट नामविभागकुल पद
वन रक्षकपीसीसीएफ कार्यालय, उत्तर प्रदेश128
वन्यजीव रक्षकपीसीसीएफ कार्यालय, उत्तर प्रदेश10
वन रक्षक (विशेष चयन)पीसीसीएफ कार्यालय, उत्तर प्रदेश134
वन्यजीव रक्षक (विशेष चयन)पीसीसीएफ कार्यालय, उत्तर प्रदेश436

आईए जानते हैं कौन-कौन लोग भर सकते हैं फॉर्म ?

यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में आवेदन करने की पात्रता क्या है ? नीचे निम्न योग्यताएं लिखी गई है।

  • उम्मीदवार किसी भी विद्यालय या बोर्ड से 12वीं या समकक्ष पास होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी के पास PET-2025 का स्कोर कार्ड होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग SC, ST और OBC के अभ्यर्थियों को सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

इस प्रकार का होगा परीक्षा पैटर्न

यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026 का परीक्षा पैटर्न इस प्रकार होगा

विषय / भागप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय अवधि
विषयगत ज्ञान, प्रारंभिक स्तर की गणित एवं जीव विज्ञान2 घंटे (120 मिनट)
कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएं, समसामयिक विकास व नवाचार
उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी
कुल (Total)1001002 घंटे

कई चरणों में होगा यूपी फॉरेस्ट गार्ड के लिए चयन

यूपी फॉरेस्ट गार्ड के लिए अभ्यर्थियों का सिलेक्शन कई चरणों में किया जाएगा।

पहले चरण में अभ्यर्थियों को PET-2025 स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक मानक परीक्षण होगा और फिर उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगा, इन दोनों टेस्टों में सफल अभ्यर्थी का मेडिकल टेस्ट और अंत में डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा।

आईए जानते हैं यूपी फॉरेस्ट गार्ड के लिए कैसे करें आवेदन ?

  • यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग upsssc.gov.in की वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद पर क्लिक “Live Advertisement Segment” करें।
  • अब विज्ञापन संख्या 12-EXAM/2026, 30/06/2026 के सामने Apply पर क्लिक करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के द्वारा लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद पूरा एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • अब आवेदन फीस भरें। ( जो की 25 रुपयें है और सभी अभ्यर्थियों के लिए समान है। )
  • अंत में फाइनल एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।
Sources

1 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (Uttar PradeshSubordinate Services Selection Commission, “UPSSSC Forest Guard Recruitment “, 2026. Source Link

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 02 जुलाई 2026, 10:00 पूर्वाह्न