UPSSSC Ganna Supervisor Bharti 2026: अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहकर ही सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आप सभी के लिए सुनहरा मौका है उत्तर प्रदेश में गन्ना सुपरवाइजर बनने का , उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से एग्रीकल्चर में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए गन्ना पर्यवेक्षक यानी गन्ना सुपरवाइजर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है , नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1182 पदों पर भर्ती की जाएगी।
गन्ना सुपरवाइजर के 1182 पदों पर होगी भर्ती
आयोग की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार गन्ना सुपरवाइजर के कुल 1182 पदों को दो सेक्शन में डिवाइड किया गया है।
सामान्य गन्ना सुपरवाइजर के पोस्ट शामिल है, जिसमें कुल पदों की संख्या 1000 है वही गन्ना सुपरवाइजर के कुल पदों की संख्या 182 है।
28 जुलाई तक होगा ऑनलाइन आवेदन , आवश्यक तिथियां ?
उत्तर प्रदेश गन्ना सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने का प्रोसेस 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है और आवेदन फार्म 28 जुलाई 2026 तक भर सकते हैं।
ध्यान रहे , फीस जमा करने की भी अंतिम तारीख 28 जुलाई 2026 है हालांकि अगर आपसे फॉर्म में कोई भी प्रकार की गलती हो जाती है तो इसके लिए 4 अगस्त 2026 तक करेक्शन कर सकते हैं।
आईए जानते हैं , क्या है यूपी गन्ना सुपरवाइजर भर्ती के लिए योग्यता ?
- UPSSSC PET अनिवार्य: आपके पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। बिना इसके आप अप्लाई नहीं कर सकते।
- शैक्षणिक योग्यता (Education): भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बीएससी एग्रीकल्चर (B.Sc. Agriculture) पास होना जरूरी है।
- कंप्यूटर सर्टिफिकेट: आपके पास DOEACC या NIELIT सोसाइटी द्वारा जारी किया गया CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना भी बेहद जरूरी है।
21 से 40 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को बड़ा मौका , आयु में मिलेगा छूट
| विवरण | शर्तें / सीमा |
|---|---|
| आयु गणना की तिथि | 28 जुलाई 2026 |
| न्यूनतम आयु सीमा | 21 वर्ष |
| अधिकतम आयु सीमा | 40 वर्ष |
| आयु सीमा में छूट | आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST) को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी (विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में देखें) |
| आवेदन शुल्क (सभी श्रेणियां – General, OBC, EWS, SC, ST) | 25 रुपये (ऑनलाइन भुगतान) |
चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा लेवल 4 के अनुसार सैलरी
उत्तर प्रदेश गन्ना सुपरवाइजर यानी गन्ना पर्यवेक्षक के पोस्ट पर सेलेक्ट होने के बाद अभ्यर्थियों को लेवल 4 के अनुसार सैलरी दी जाएगी सैलरी की सीमा 25,500 रुपयें से लेकर 81,000 रुपये तक है।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लागू किए गए कई प्रकार के भत्ते और सुविधाएं भी की जाएंगे।
आईए जानते हैं , यूपी गन्ना सुपरवाइजर भर्ती में आवेदन कैसे भरें ?
यूपी गन्ना सुपरवाइजर भर्ती में आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- होमपेज पर “UPSSSC Cane Supervisor 2026 Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और PET 2025 रजिस्ट्रेशन डिटेल्स डालकर लॉगिन करें।
- अपनी पर्सनल जानकारी, शैक्षणिक योग्यता (Education) और कैटेगरी ध्यान से दर्ज करें।
- अपनी नई स्कैन की हुई फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- ₹25 की आवेदन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें।
1 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, “विज्ञापन संख्या – 13- परीक्षा / 2026 – गन्ना पर्यवेक्षक भर्ती “, 2026. Source Link
