Indian Overseas Bank: ग्रेजुएशन पास के लिए 750 पदों पर निकली अप्रेंटिस भर्ती ! 7 जुलाई से आवेदन शुरू

8 जुलाई 2026, 9:24 पूर्वाह्न IST

Share

Indian Overseas Bank Apprentice Bharti 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी और तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिसशिप करने का शानदार मौका है , इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस के लिए कुल 750 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है , नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 7 जुलाई 2026 से भरे जा रहे हैं।

ऐसे अभ्यर्थी जो इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं , इसके लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल iob.bank.in पर भर सकते हैं , आरक्षित वर्ग के अनुसार पदों की संख्या और अन्य सभी जानकारी आगे दी गई हैं।

750 पदों पर वैकेंसी , आरक्षित वर्ग के अनुसार पदों का वितरण

वर्गपदों की संख्या
सामान्य वर्ग (General)232
ओबीसी (OBC)247
एससी (SC)176
एसटी (ST)63
ईडब्ल्यूएस (EWS)32
कुल पद (Total)750

आईए जानते हैं , क्या है इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिसशिप की योग्यता ?

इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिसशिप करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना चाहिए।

इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 20 वर्ष से लेकर 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थी के आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी, ऐसे कैंडिडेट जो आरक्षित वर्ग की श्रेणी में आते हैं उन्हें सरकार के नियम के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।

एप्लीकेशन फीस

वर्ग / उम्मीदवार (Category)एप्लिकेशन फीस (Application Fee)
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (पुरुष)₹944
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस (महिला)₹708
एससी, एसटी और दिव्यांग (सभी)₹236
भुगतान का माध्यमडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS या मोबाइल वॉलेट

कैसे होगा इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिस का सिलेक्शन ?

इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिसशिप भर्ती में अभ्यर्थियों का सिलेक्शन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगी , जो की 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी

परीक्षा में 100 अंकों की होगी, उसके बाद अभ्यर्थियों का मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

IOB Apprentice Bharti 2026: आवेदन कैसे करें

  • वेबसाइट पर जाएँ: इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • लिंक चुनें: “IOB Apprentice Recruitment 2026” पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें: नया रजिस्ट्रेशन कर अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करें।
  • फॉर्म व डॉक्यूमेंट्स: आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • फीस भुगतान: ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
Sources / Notification

1 Indian Overseas Bank , “IOB Apprentice Recruitment 2026 Notification PDF”, 2026. Source Link

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 08 जुलाई 2026, 9:24 पूर्वाह्न