UPSC EPFO Vacancy 2026: यूपीएससी ने निकाली APFC पदों पर सीधी भर्ती, ग्रेजुएट करें अप्लाई, देखें सैलरी व चयन प्रक्रिया

21 अगस्त 2026, 11:30 पूर्वाह्न IST

Share

UPSC EPFO Vacancy 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रहे युवाओं और देश के ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। संघ लोक सेवा आयोग ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 80 पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अधीन पे-लेवल 10 के तहत शानदार सैलरी और अन्य आकर्षक भत्ते मिलेंगे।

22 अगस्त से शुरु होगा आवेदन, देखें महत्वपूर्ण तिथियां

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इन मुख्य तारीखों का खास ध्यान रखें:

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 19 अगस्त 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 22 अगस्त 2026
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2026

कुल 80 पदों पर निकली भर्ती

कुल 80 पदों का आरक्षण चार्ट इस प्रकार है –

श्रेणी (Category)सीटों की संख्या
अनारक्षित (UR / General)29
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)18
अनुसूचित जाति (SC)15
अनुसूचित जनजाति (ST)10
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)08
कुल पद (Total)80

(नोट: कुल पदों में से 03 पद दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।)

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
  • आयु सीमा:
    • General / EWS: अधिकतम 35 वर्ष
    • OBC: अधिकतम 38 वर्ष (3 साल की छूट)
    • SC / ST: अधिकतम 40 वर्ष (5 साल की छूट)
    • PwBD: नियमानुसार अधिकतम 10 वर्ष तक की छूट।

आईए जानते हैं क्या है चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न ?

असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) पद पर अंतिम चयन दो मुख्य चरणों के आधार पर होगा –

  1. लिखित परीक्षा (Recruitment Test – RT):
    • परीक्षा 300 अंकों की होगी और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
    • इसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
    • गलत उत्तर देने पर 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  2. इंटरव्यू (Personal Interview):
    • लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को 100 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

मेरिट लिस्ट: अंतिम मेरिट लिस्ट में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों के प्राप्त अंकों को मिलाकर तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, EWS और OBC (पुरुष): ₹25
  • महिलाएं, SC, ST और PwBD उम्मीदवार: नि:शुल्क (कोई शुल्क नहीं)

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. ‘Online Recruitment Application (ORA)’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अपनी आवश्यक जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
  4. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

नोटिफिकेशन देखें

Upsc epfo vacancy 2026: यूपीएससी ने निकाली apfc पदों पर सीधी भर्ती, ग्रेजुएट करें अप्लाई, देखें सैलरी व चयन प्रक्रिया

ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए क्लिक करें

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 21 अगस्त 2026, 11:30 पूर्वाह्न
POSTED in:
व्हाट्सएप से जुड़ें