PM YASHASVI Last Date: छात्रों को मिलेगी ₹1.25 लाख तक की स्कॉलरशिप, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन

26 अगस्त 2026, 7:59 पूर्वाह्न IST

Share

PM YASHASVI Scholarship Scheme 2026: अगर आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति आड़े आ रही है, तो केंद्र सरकार की ‘पीएम यशस्वी योजना’ आपके सपनों को उड़ान देने के लिए एक बेहतरीन जरिया है। इस योजना के तहत होनहार और जरूरतमंद छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रतिवर्ष भारी आर्थिक सहायता दी जाती है।

यदि आप भी इस योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो 31 अगस्त 2026 से पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

PM YASHASVI Yojana: एक नज़र में मुख्य विवरण

योजना का नामपीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना (PM YASHASVI)
प्रदाताकेंद्र सरकार (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय)
लाभार्थी9वीं और 11वीं कक्षा के छात्र
आर्थिक सहायता₹75,000 से ₹1,25,000 प्रति वर्ष
भुगतान का तरीकाDBT (सीधे बैंक खाते में)
आवेदन की अंतिम तिथि31 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटनेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (scholarships.gov.in)

योजना के तहत कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप?

पीएम यशस्वी योजना के तहत कक्षा के अनुसार अलग-अलग आर्थिक सहायता दी जाती है –

  • कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए: ₹75,000 प्रति वर्ष
  • कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए: ₹1,25,000 प्रति वर्ष

विशेष लाभ: इस राशि का उपयोग छात्र अपनी ट्यूशन फीस, किताबों के खर्च और हॉस्टल फीस को पूरा करने में कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्राओं को प्रोत्साहन देने के लिए 30% सीटें आरक्षित की गई हैं।

आईए जानते हैं कि , कौन कर सकता है आवेदन? (पात्रता मानदंड)

इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी –

  1. वर्ग/श्रेणी: आवेदक OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग), EBC (आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग) या DNT (विमुक्त घुमंतू जनजातियाँ) श्रेणी से संबंधित होना चाहिए।
  2. वर्तमान कक्षा: छात्र फिलहाल कक्षा 9वीं या 11वीं में अध्ययनरत हो।
  3. पारिवारिक आय: आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार होने चाहिए –

  • पहचान प्रमाण (Identity Proof)
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • पिछली उत्तीर्ण कक्षा की मार्कशीट
  • आवेदक का एक्टिव बैंक खाता विवरण (Bank Details)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन? (Step-by-Step Process)

  1. सबसे पहले National Scholarship Portal (NSP) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. पोर्टल पर सबसे पहले अपना One Time Registration (OTR) पूरा करें।
  3. ओटीआर पूरा होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  4. PM YASHASVI Scholarship 2026 के आवेदन फॉर्म को चुनें और मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  5. मांगे गए आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  6. फॉर्म को री-चेक करें और Submit बटन पर क्लिक कर इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

समय पर अपनी छात्रवृत्ति सुनिश्चित करने के लिए अंतिम तिथि (31 अगस्त 2026) का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 26 अगस्त 2026, 7:59 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें