UPBOCW Peon Form 2026: यूपी के 13 जिलों में चपरासी पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास तुरंत करें आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया

26 अगस्त 2026, 8:56 अपराह्न IST

Share

UP Peon Form 2026 Notification: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCW) ने राज्य के विभिन्न जिलों में चपरासी (Peon) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के सेवायोजन पोर्टल (Sewayojan Portal) पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

UPBOCW चपरासी भर्ती 2026

विभाग का नामउत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UPBOCW)
पद का नामचपरासी (Peon)
कुल पद15 पद
शैक्षणिक योग्यता12वीं (Intermediate / HSC) pass
अनुभवसंबंधित क्षेत्र में 1 वर्ष का अनुभव
मासिक वेतन₹12,782 प्रतिमाह
आवेदन शुल्कबिल्कुल मुफ़्त (₹0)
आवेदन की अंतिम तिथि1 सितंबर 2026
आवेदन का माध्यमकेवल ऑनलाइन (sewayojan.up.nic.in)

किन-किन जिलों में होगी नियुक्ति?

इस भर्ती अभियान के जरिए उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित 13 प्रमुख जिलों में चपरासी के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी –

  • मुजफ्फरनगर
  • मथुरा
  • अलीगढ़
  • बिजनौर
  • कानपुर नगर
  • फर्रुखाबाद
  • कौशांबी
  • जौनपुर
  • चंदौली
  • सोनभद्र
  • गोरखपुर
  • महाराजगंज
  • लखनऊ

आइए जानते हैं , पात्रता और आयु सीमा ?

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट / HSC) पास होना अनिवार्य है। यदि आपके पास उच्च शिक्षा की डिग्री है, तब भी आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • कार्य अनुभव: अभ्यर्थी से संबंधित फ़ील्ड में कम से कम 1 साल का अनुभव अपेक्षित है।
  • आयु सीमा:
    • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
    • अधिकतम आयु: 40 वर्ष

कितना मिलेगा वेतन और आवेदन शुल्क?

  • मासिक वेतन: चयनित उम्मीदवारों को ₹12,782 प्रति माह नियत वेतन दिया जाएगा। (बोर्ड द्वारा वेतन सीमा ₹10,000 से ₹20,000 के बीच निर्धारित की गई है।)
  • आवेदन शुल्क: इस भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। सभी श्रेणियों के उम्मीदवार यह फॉर्म मुफ़्त (Free of Cost) भर सकते हैं।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

इस भर्ती में शामिल होने के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म भरने की आसान प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  1. सबसे पहले आधिकारिक सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए ‘Jobseeker Signup’ या लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
  3. यदि आप नए यूजर हैं, तो मांगी गई बुनियादी जानकारियां दर्ज करके अपना पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर ID और पासवर्ड से लॉगिन करें और चपरासी भर्ती के लिंक को चुनें।
  5. फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत विवरण और अनुभव की जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  6. फॉर्म को पूरी तरह जांचने के बाद फाइनल सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 है। यदि आप भी इन जिलों में नौकरी पाना चाहते हैं, तो अंतिम समय की तकनीकी अड़चनों से बचने के लिए तुरंत सेवायोजन पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म भर लें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 26 अगस्त 2026, 8:56 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें