UPTET Result 2026 Online Check: यूपीटीईटी रिजल्ट घोषित, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोरकार्ड

26 अगस्त 2026, 9:30 अपराह्न IST

Share

UPTET Result 2026 Declared: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने परीक्षा का परिणाम आज, 26 अगस्त 2026 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

इस वर्ष UPTET परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी 75 जिलों में OMR मोड (ऑफलाइन) में किया गया था, जिसमें लगभग 19.94 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

UPTET Result 2026 , Out Now Check

परीक्षा का नामउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026)
आयोजक संस्थाउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
रिजल्ट की तिथि26 अगस्त 2026
कुल पंजीकृत अभ्यर्थी19,94,661
विशेष बदलावपहली बार नॉर्मलाइजेशन (Normalization) लागू
प्रमाण पत्र की वैधताआजीवन (Lifetime)
डिजिटल सर्टिफिकेटडिजीलॉकर (DigiLocker) पर उपलब्ध

पहली बार लागू हुआ नॉर्मलाइजेशन (Normalization)

इस बार की UPTET परीक्षा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। चुकी परीक्षा कई दिनों और अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की गई थी तथा हर शिफ्ट के प्रश्नों का कठिनाई स्तर (Difficulty Level) भिन्न था, इसलिए पारदर्शी मूल्यांकन के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में पहली बार नॉर्मलाइजेशन (Normalization) प्रक्रिया लागू की गई है। फाइनल आंसर-की और आपत्तियों के निस्तारण के बाद नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले के आधार पर ही अंतिम परिणाम तैयार किया गया है।

ये है यूपी टेट का पासिंग मार्क्स और कट-ऑफ

परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार न्यूनतम अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं –

  • सामान्य वर्ग (General): 150 में से न्यूनतम 90 अंक (60%)
  • आरक्षित वर्ग (OBC / SC / ST / PwD): 150 में से न्यूनतम 82.5 अंक (55%)

आजीवन मान्य होगा सर्टिफिकेट, डिजीलॉकर से करें डाउनलोड

  • लाइफटाइम वैलिडिटी: UPTET पास करने वाले अभ्यर्थियों को जो पात्रता प्रमाण पत्र मिलेगा, उसकी वैधता आजीवन (Lifetime) होगी। यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद दोबारा परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • डिजिटल सर्टिफिकेट: इस बार आयोग द्वारा अभ्यर्थियों को एक और बड़ी सुविधा दी गई है। सफल उम्मीदवार अपना आधिकारिक UPTET प्रमाण पत्र डिजिलॉकर (DigiLocker) ऐप से डिजिटल रूप में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

UPTET Result 2026 कैसे चेक करें?

अपना परिणाम और स्कोरकार्ड (Scorecard) देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का फॉलो करें –

  1. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “UPTET Result 2026” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड / जन्मतिथि दर्ज करें।
  4. कैप्चा कोड भरकर Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका UPTET स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

रिजल्ट के बाद आगे क्या करें?

  • विवरणों की जांच करें: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद अपने नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, विषयवार अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस को ध्यानपूर्वक जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखे, तो तुरंत आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
  • दस्तावेज़ सुरक्षित रखें: जो अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो गए हैं, वे अपने स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट और डिजीलॉकर से डाउनलोड किया गया सर्टिफिकेट सुरक्षित रखें। उत्तर प्रदेश में आने वाली प्राथमिक (Paper 1) और उच्च प्राथमिक (Paper 2) शिक्षक भर्तियों (Super TET) के दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के समय यह अनिवार्य रूप से मांगा जाएगा।

रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 26 अगस्त 2026, 9:29 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें