IIT BHU Form 2026: आईआईटी बीएचयू में गैर-शिक्षण पदों पर निकली नौकरियां, 10 श्रेणियों में 55 पदों पर भर्ती; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

27 अगस्त 2026, 8:42 पूर्वाह्न IST

Share

IIT BHU Non-Teaching Recruitment Form 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं , तो आप सबके लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी ने गैर-शिक्षण (Non-Teaching) कैडर में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रशासनिक, तकनीकी, पुस्तकालय, इंजीनियरिंग और राजभाषा वर्ग में कुल 55 पदों को भरा जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 24 सितंबर 2026 की शाम 5:00 बजे तक समर्थ (SAMARTH) पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

IIT BHU भर्ती 2026

संस्थान का नामभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT BHU), वाराणसी
भर्ती का प्रकारगैर-शिक्षण पद (Non-Teaching Posts)
कुल रिक्तियां55 पद
आवेदन की शुरुआत25 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि24 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (SAMARTH पोर्टल)
आधिकारिक वेबसाइटiitbhu.ac.in

पदवार विवरण, आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न कैडर के तहत निकली रिक्तियों, आयु सीमा और आवश्यक योग्यता का विवरण नीचे तालिका में दिया गया है –

पद का नामकुल पदअधिकतम आयुआवश्यक शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
जूनियर सुपरिटेंडेंट2135 वर्ष55% अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक डिग्री + संबंधित कार्य अनुभव + MS Word, Excel, PowerPoint का ज्ञान।
जूनियर तकनीशियन (ग्रुप-I)0427 वर्षकेमिस्ट्री या फिजिक्स विषय से 55% अंकों के साथ B.Sc. + MS Office का ज्ञान।
जूनियर तकनीशियन (ग्रुप-II)1127 वर्षमैकेनिकल/मेटलर्जिकल/सिरेमिक/मटेरियल साइंस में 55% अंकों के साथ Engineering Degree (डिप्लोमा धारकों के लिए 1 वर्ष का अनुभव)।
जूनियर तकनीशियन (ग्रुप-III)0327 वर्षइलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स में 55% अंकों के साथ Engineering Degree (डिप्लोमा धारकों के लिए 1 वर्ष का अनुभव)।
जूनियर तकनीशियन (ग्रुप-IV)0427 वर्षसिविल/माइनिंग/आर्किटेक्चर/डिजाइन में Degree या Diploma (डिप्लोमा धारकों के लिए 1 वर्ष का अनुभव)।
जूनियर तकनीशियन (ग्रुप-V)0427 वर्षकंप्यूटर साइंस या IT में 55% अंकों के साथ Engineering Degree (डिप्लोमा धारकों के लिए 1 वर्ष का अनुभव)।
जूनियर लाइब्रेरी असिस्टेंट0230 वर्ष55% अंकों के साथ लाइब्रेरी एवं सूचना विज्ञान में Degree/Diploma या M.Lib. Degree।
सहायक अभियंता (Assistant Engineer)0240 वर्षसिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में Degree या Diploma + पद के अनुसार 5 से 8 वर्ष का अनुभव।
जूनियर इंजीनियर (JE)0335 वर्षसिविल इंजीनियरिंग में 55% अंकों के साथ BE/B.Tech (2 वर्ष अनुभव) या Diploma (3 वर्ष का अनुभव)।
कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी (JTO)0135 वर्षहिंदी में स्नातक डिग्री + हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद में 3 वर्ष का अनुभव + अनुवाद डिप्लोमा वांछनीय।
कुल पद55––

आवेदन शुल्क (Application Fee)

उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी और पद के समूह (Group) के आधार पर आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • समूह-B (Group-B) पद: सामान्य / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए ₹500
  • समूह-C (Group-C) पद: सामान्य / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए ₹250
  • शुल्क में छूट: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwD) और सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं (बिल्कुल मुफ़्त)।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • योग्यता की गणना: उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की गणना आवेदन की अंतिम तिथि (24 सितंबर 2026) के आधार पर की जाएगी।
  • स्क्रीनिंग एवं परीक्षा: आवेदनों की संख्या के आधार पर संस्थान आवश्यकतानुसार स्क्रीनिंग टेस्ट (Screening Test), लिखित परीक्षा (Written Exam), प्रेजेंटेशन, ग्रुप डिस्कशन या व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) का आयोजन कर सकता है।
  • नियुक्ति का स्वरूप: प्रदर्शन और मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर संस्थान नियमित पद की जगह संविदा (Contract) पर भी नियुक्ति दे सकता है।

आइए जानते हैं कि ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आईआईटी बीएचयू की आधिकारिक वेबसाइट iitbhu.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर गैर-शिक्षण भर्ती से संबंधित SAMARTH पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए उपयोगकर्ता ‘New Registration’ बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  5. आवेदन पत्र में मांगी गई अपनी सभी व्यक्तिगत, संपर्क और शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी सही-सही भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाणपत्र) स्कैन करके निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. भरे गए आवेदन पत्र की पुनार्वलोकन (Preview) जांच करें और फाइनल सबमिट करें।
  9. भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे) तक ही उपलब्ध है। अंतिम समय में पोर्टल पर अधिक ट्रैफिक से होने वाली असुविधा से बचने के लिए पात्र अभ्यर्थी समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 27 अगस्त 2026, 8:42 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें