UGC NET 2026 Result Date out LIVE: इंतजार खत्म, किसी भी वक्त जारी हो सकता है यूजीसी नेट जून रिजल्ट, ugcnet.nta.nic.in पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

29 अगस्त 2026, 8:00 पूर्वाह्न IST

Share

UGC NET June 2026 Result Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित यूजीसी नेट जून 2026 (UGC NET June 2026) परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए शुक्रवार रात यूजीसी नेट जून 2026 का परिणाम और फाइनल आंसर-की आधिकारिक रूप से जारी कर दी है।

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET June 2026

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामयूजीसी नेट जून 2026 (UGC NET June 2026)
आयोजक संस्थानेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
कुल विषय84 विषय
रिजल्ट की स्थितिशुक्रवार ( 28 अगस्त 2026 ) रात यूजीसी नेट जून 2026,
आधिकारिक वेबसाइटugcnet.nta.nic.in

प्रोविजनल के बाद अब फाइनल आंसर-की की बारी

NTA ने 16 अगस्त को यूजीसी नेट जून परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) जारी की थी और उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया था।

  • आपत्तियों का निस्तारण: विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा की जा चुकी है और अब फाइनल आंसर-की तैयार है।
  • मूल्यांकन में बदलाव: यदि विशेषज्ञ समीक्षा में किसी आपत्ति को सही पाया जाता है, तो उसके अनुसार ही उत्तर और अंकों के मूल्यांकन में संशोधन किया जाएगा। इसलिए फाइनल आंसर-की का अभ्यर्थियों के फाइनल स्कोर में बेहद महत्वपूर्ण योगदान होता है।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?

रिजल्ट जारी होने के बाद जब अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करेंगे, तो उसमें निम्नलिखित जानकारियां दर्ज होंगी –

  • उम्मीदवार का नाम और व्यक्तिगत विवरण
  • रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर
  • 84 विषयों में से संबंधित विषय का नाम
  • प्राप्तांक (Marks Obtained) और कुल अंक
  • परसेंटाइल / प्रतिशत (Percentile/Percentage)
  • क्वालिफाइंग स्टेटस: (JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर या PhD एडमिशन की पात्रता)

क्यों महत्वपूर्ण है UGC NET परीक्षा?

यूजीसी नेट देश की सबसे प्रतिष्ठित पात्रता परीक्षाओं में से एक है। NTA द्वारा आयोजित इस परीक्षा को क्लियर करने के बाद अभ्यर्थियों के लिए उच्च शिक्षा और रिसर्च के क्षेत्र में कई रास्ते खुलते हैं:

  1. Junior Research Fellowship (JRF): जेआरएफ क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को वित्तीय सहायता/स्टाइपेंड के साथ उच्च स्तरीय शोध (Research) करने का मौका मिलता है।
  2. Assistant Professor: देश भर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती के लिए UPTET/NET की पात्रता अनिवार्य होती है।
  3. PhD Admission: कई प्रमुख विश्वविद्यालय यूजीसी नेट के स्कोर के आधार पर ही पीएचडी पाठ्यक्रमों में सीधा प्रवेश देते हैं।

UGC NET Result 2026 कैसे चेक करें? (Step-by-Step Guide)

रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक एक्टिवेट हो गया है, अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकते हैं:

  1. UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “UGC NET June 2026 Result / Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Application Number और Date of Birth / Password दर्ज करें।
  4. सिक्योरिटी पिन (Captcha) दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका UPTET/NET रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य की काउंसलिंग व दाखिले के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

UGC NET Result 2026 OUT , Direct Link से देखें रिजल्ट https://examinationservices.nic.in/ResultoService26/Score/Login?apprefno=101052611

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह

  • केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें: केवल आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर जारी नोटिस को ही अंतिम मानें।
  • दस्तावेज़ संभाल कर रखें: स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उसकी एक डिजिटल कॉपी भी अपने पास सुरक्षित रख लें, क्योंकि आगामी पीएचडी एडमिशन और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती प्रक्रिया के दौरान इसकी आवश्यकता होगी।
⚪ LIVE UPDATE Live tracking active

UGC NET 2026 Result Date LIVE: इंतजार खत्म, किसी भी वक्त जारी हो सकता है यूजीसी नेट जून रिजल्ट, ugcnet.nta.nic.in पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

7:43 AM IST • 29 Aug 2026

UGC NET 2026 रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड

आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। होमपेज पर ‘UGC NET Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे चेक कर डाउनलोड/प्रिंट कर लें।UGC NET 2026 रिजल्ट देखें
6:45 AM IST • 28 Aug 2026

आईए जानते हैं, स्कोरकार्ड में क्या-क्या मिलेगा?

UGC NET Result 2026 के स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी के विषय, प्राप्तांक, परसेंटाइल और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी होगी। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों की जांच करें और त्रुटि होने पर तुरंत NTA से संपर्क करें। भविष्य में JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर या PhD एडमिशन के लिए स्कोरकार्ड की कॉपी सुरक्षित रखें।

6:07 PM IST • 27 Aug 2026

CSIR-NET 2026 के साथ-साथ जारी होंगे और कई रिजल्ट

NTA इसी सप्ताह CSIR-NET 2026 के साथ-साथ ICAR AIEEA (PG) और AICE (PhD) परीक्षाओं के परिणाम और फाइनल आंसर-की जारी हो सकता हैं। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर कार्ड और फाइनल आंसर-की चेक कर सकेंगे।

6:07 PM IST • 27 Aug 2026

84 विषयों का आएगा यूजीसी नेट रिजल्ट

NTA जल्द ही 84 विषयों के लिए UGC-NET June 2026 Result और फाइनल आंसर-की जारी किया गया। लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है। रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एप्लीकेशन नंबर और लॉगिन डिटेल्स की मदद से ऑनलाइन स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

4:35 PM IST • 27 Aug 2026

ऑफिशियल वेबसाइट पर आएगा यूजीसी नेट जून रिजल्ट 2026

UGC NET June 2026 Result जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट का लिंक एक्टिव होते ही अभ्यर्थी लॉगिन कर अपना स्कोरकार्ड देख पाएंगे। किसी भी भ्रामक जानकारी से बचने के लिए केवल NTA की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 27 अगस्त 2026, 4:55 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें