UP Chakbandi Vibhag MTS Form 2026: 8वीं पास युवाओं के लिए यूपी चकबंदी विभाग में निकली भर्ती, बिना आवेदन शुल्क के तुरंत करें अप्लाई

28 अगस्त 2026, 9:02 पूर्वाह्न IST

Share

UP Chakbandi Vibhag MTS Vacancy 2026 Notification: उत्तर प्रदेश में सरकारी और आउटसोर्सिंग नौकरियों की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने यूपी रोजगार संगम पोर्टल (Sewayojan) के माध्यम से चकबंदी विभाग में मल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

यदि आप न्यूनतम पढ़े-लिखे हैं, तब भी आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह भर्ती खास तौर पर 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 81 पद भरे जाएंगे और आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से कोई शुल्क (No Application Fee) नहीं लिया जाएगा।

UP Chakbandi Vibhag MTS Form 2026

विभाग का नामउत्तर प्रदेश चकबंदी विभाग (UP Chakbandi Vibhag)
पद का नाममल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS) – आउटसोर्सिंग
कुल रिक्तियां81 पद
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 8वीं (8th Pass) उत्तीर्ण
आयु सीमा20 वर्ष से 45 वर्ष
आवेदन शुल्क₹0 (सभी श्रेणियों के लिए बिल्कुल मुफ़्त)
आवेदन शुरू होने की तिथि25 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि02 सितंबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (sewayojan.up.nic.in)

पात्रता एवं मापदंड

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • अनुभव: पढ़ाई के साथ-साथ अभ्यर्थी के पास संबंधित कार्य का थोड़ा-बहुत अनुभव होना अपेक्षित है।
  • आयु सीमा:
    • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
    • अधिकतम आयु: 45 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।)

किन-किन जिलों में मिलेगी पोस्टिंग?

इस भर्ती के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा। प्रमुख जिले निम्नलिखित हैं।

  • पूर्वांचल व आसपास: वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थ नगर।
  • मध्य व अवध क्षेत्र: लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अमेठी, प्रयागराज, चित्रकूट।
  • पश्चिम व रुहेलखंड क्षेत्र: मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा।
  • बुंदेलखंड व कानपुर क्षेत्र: कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, ललितपुर।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल सेवायोजन पोर्टल के जरिए ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म भरने की प्रक्रिया नीचे दी गई है –

  1. सबसे पहले उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाएं।
  2. यदि आप पोर्टल पर नए हैं, तो ‘Jobseeker / New Registration’ पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. रजिस्ट्रेशन होने के बाद अपने User ID और Password की मदद से लॉगिन करें।
  4. डैशबोर्ड पर आउटसोर्सिंग नौकरियों की सूची में ‘UP Chakbandi Vibhag MTS Bharti 2026’ का विकल्प चुनें।
  5. आवेदन पत्र में मांगी गई अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण सही-सही दर्ज करें।
  6. आवश्यक दस्तावेज़, अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  7. चुकी फॉर्म बिल्कुल निःशुल्क है, इसलिए फॉर्म की जांच करने के बाद सीधा ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  8. भविष्य के संदर्भ और सत्यापन (Verification) के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें।

ध्यान दें: आवेदन करने की अंतिम तिथि 02 सितंबर 2026 है। 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए बिना किसी परीक्षा शुल्क के जॉब पाने का यह बेहतरीन मौका है, इसलिए समय रहते अपना फॉर्म अवश्य भर लें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 28 अगस्त 2026, 9:02 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें