IBPS Clerk Form 2026: 11,403 पदों पर बम्पर भर्ती! आज आवेदन की अंतिम तिथि, जानें बदला हुआ एग्जाम पैटर्न, सैलरी और पूरी डिटेल

28 अगस्त 2026, 12:13 अपराह्न IST

Share

IBPS Clerk Form 2026 Notification Update: अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने देश भर के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में क्लर्क (अब कस्टमर सर्विस एसोसिएट – CSA) के 11,403 पदों पर भर्ती निकाली है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि आज, 28 अगस्त 2026 है। यदि आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो बिना देर किए आधिकारिक पोर्टल पर जाकर तुरंत आवेदन कर लें। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी आसान और स्पष्ट भाषा में।

IBPS Clerk (CSA XVI) 2026

संस्था का नामइंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS)
पद का नामक्लर्क / कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA)
कुल पद11,403 पद
आवेदन की अंतिम तिथि28 अगस्त 2026 (आज)
प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)अक्टूबर 2026
मुख्य परीक्षा (Mains)नवंबर / दिसंबर 2026
अंतिम आवंटन (Provisional Allotment)मार्च 2027
आधिकारिक वेबसाइटwww.ibps.in

परीक्षा पैटर्न में हुआ बड़ा बदलाव!

IBPS ने इस बार मुख्य परीक्षा (Mains Exam) के पैटर्न और समय में मामूली लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव किया है।

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): इसके पैटर्न में कोई बदलाव नहीं है, यह पहले की तरह ही होगी।
  • मुख्य परीक्षा (Mains): पिछले वर्ष तक मेन्स परीक्षा में 155 प्रश्न (200 अंक) और 120 मिनट का समय होता था। लेकिन इस बार CRP CSA-XVI परीक्षा में कुल 160 प्रश्न (200 अंक) पूछे जाएंगे और समय बढ़ाकर 125 मिनट (2 घंटे 5 मिनट) कर दिया गया है।
  • क्वांट में बदलाव: क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन में प्रश्नों की संख्या 35 से बढ़ाकर 40 कर दी गई है और इसके लिए 35 मिनट का समय दिया जाएगा।

पात्रता और आयु सीमा (Eligibility Criteria)

1. शैक्षणिक योग्यता

  • भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है। (अंतिम परिणाम 21.08.2026 तक घोषित होना चाहिए)।
  • कंप्यूटर साक्षरता: कंप्यूटर सिस्टम ऑपरेटिंग/वर्किंग नॉलेज अनिवार्य है (डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट या स्कूल/कॉलेज में कंप्यूटर एक विषय के रूप में पढ़ा हो)।
  • स्थानीय भाषा का ज्ञान: अभ्यर्थी को अपने राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में निपुण होना चाहिए।

2. आयु सीमा (01.08.2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष | अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • (अभ्यर्थी का जन्म 02.08.1998 से 01.08.2006 के बीच होना चाहिए।)
  • आयु सीमा में छूट: SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष तथा OBC (Non-Creamy Layer) उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

  • SC / ST / PWD / ESM: ₹175 (जीएसटी सहित)
  • अन्य सभी श्रेणियां (General / OBC / EWS): ₹850 (जीएसटी सहित)
  • भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम (UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग) से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न

चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से दो चरणों में होगी –

1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) — (केवल क्वालिफाइंग)

यह परीक्षा केवल शॉर्टलिस्टिंग के लिए है। इसके अंक फाइनल मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
इंग्लिश लैंग्वेज303020 मिनट
न्यूमेरिकल एबिलिटी353520 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी353520 मिनट
कुल10010060 मिनट (1 घंटा)

2. मुख्य परीक्षा (Mains) — (अंतिम चयन इसी आधार पर)

विषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
जनरल / फाइनेंशियल अवेयरनेस405020 मिनट
जनरल इंग्लिश404035 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी406035 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड405035 मिनट
कुल160200125 मिनट

नोट: प्रीलिम्स और मेन्स दोनों में 1/4 (0.25) अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

लोकल लैंग्वेज टेस्ट (LLPT)

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को बैंक जॉइनिंग से पहले स्थानीय भाषा का टेस्ट देना होता है।

  • किन्हें छूट मिलेगी? यदि आपने 10वीं या उससे ऊपर की कक्षा में स्थानीय भाषा एक विषय के रूप में पढ़ी है और उसका मार्कशीट/प्रमाणपत्र प्रस्तुत करते हैं, तो आपको यह टेस्ट नहीं देना होगा।

प्रमुख राज्यों में रिक्तियां

  • उत्तर प्रदेश: 1,731
  • कर्नाटक: 1,414
  • महाराष्ट्र: 1,051
  • पश्चिम बंगाल: 946
  • गुजरात: 698
  • तमिलनाडु: 675
  • मध्य प्रदेश: 570
  • बिहार: 491
  • पंजाब: 481
  • दिल्ली (NCR): 415
  • राजस्थान: 392

सैलरी स्ट्रक्चर

चयनित उम्मीदवारों का बेसिक पे ₹24,050 से शुरू होकर विभिन्न वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ ₹64,480 तक जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य बैंकिंग भत्ते भी देय होंगे।

आइए जानते हैं कि , ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Apply Online for CRP CSA-XVI” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी बेसिक जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
  4. आवश्यक दस्तावेज़ (पासपोर्ट साइज फोटो, लाइव फोटो, सिग्नेचर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान, 10वीं की मार्कशीट और डिक्लेरेशन) स्कैन करके अपलोड करें।
  5. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  6. अंतिम रूप से जमा फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 28 अगस्त 2026, 12:13 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें