[UGC NET Result 2026 OUT] यूजीसी नेट जून रिजल्ट ugcnet.nta.nic.in पर घोषित, ऐसे देखें अपना रिजल्ट

30 अगस्त 2026, 5:57 पूर्वाह्न IST

Share

UGC NET June 2026 Result Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए शुक्रवार रात यूजीसी नेट जून 2026 (UGC NET June 2026) का परिणाम और फाइनल आंसर-की आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 22 जून से 5 जुलाई 2026 के बीच देश भर के 286 शहरों में स्थित 655 केंद्र पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था।

84 विषयों के नतीजे जारी, 3 विषयों का होगा Re-Exam

NTA ने कुल 87 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की थी, लेकिन फिलहाल केवल 84 विषयों का रिजल्ट घोषित किया गया है।

  • इन 3 विषयों का री-एग्जाम: अंग्रेजी (English), कॉमर्स (Commerce) और समाजशास्त्र (Sociology) के प्रश्नपत्रों में कुछ तकनीकी त्रुटियों की शिकायतें मिली थीं।
  • इसके बाद NTA ने इन तीनों विषयों की परीक्षा रद्द कर सितंबर 2026 में दोबारा कराने का निर्णय लिया है। इन 3 विषयों की फाइनल आंसर-की और रिजल्ट री-एग्जाम संपन्न होने के बाद जारी किए जाएंगे।

पंजीकृत एवं शामिल उम्मीदवारों के आंकड़े (84 विषय)

इस वर्ष यूजीसी नेट परीक्षा के 84 विषयों के लिए कुल 7,73,806 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही।

  • कुल पंजीकृत उम्मीदवार: 7,73,806
  • महिला उम्मीदवार: 4,30,195 (55.59%)
  • पुरुष उम्मीदवार: 3,43,575 (44.40%)
  • थर्ड जेंडर: 36 (0.01%)
  • परीक्षा में शामिल कुल उम्मीदवार: 6,07,151

आइए जानते हैं कि कैसा रहा रिजल्ट?

परीक्षा में शामिल हुए 6.07 लाख से अधिक अभ्यर्थियों में से विभिन्न योग्यताओं के लिए पास हुए उम्मीदवारों का विवरण इस प्रकार है।

क्वालिफाइंग कैटेगरीसफल उम्मीदवारों की संख्याप्रतिशत (%)
JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर (दोनों के लिए पात्र)4,2410.70%
असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD एडमिशन के लिए पात्र45,9047.56%
केवल PhD प्रवेश (PhD Only) के लिए पात्र97,43416.05%

UGC NET Result 2026 कैसे चेक करें? (Step-by-Step Process)

अपना रिजल्ट और अंक तालिका (Scorecard) चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए “UGC NET June 2026 Result / Final Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए पेज पर अपना Application Number और Date of Birth / Password दर्ज करें।
  4. सिक्योरिटी कैप्चा भरें और Submit बटन दबाएं।
  5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

UGC NET Result 2026 Direct Link

CSIR-NET और ICAR परीक्षा रिजल्ट पर बड़ा अपडेट

NTA ने जानकारी दी है कि UGC NET के बाद अब CSIR-NET 2026, ICAR AIEEA (PG) और AICE (PhD) 2026 की फाइनल आंसर-की और परिणाम भी इसी सप्ताह घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार NTA के पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 30 अगस्त 2026, 5:57 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें