UP Chakbandi MTS Form 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य के चकबंदी विभाग में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के सेवायोजन पोर्टल पर जाना होगा।
कुल पद और तैनात किए जाने वाले जिले
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 81 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती आउटसोर्सिंग (थर्ड पार्टी) के जरिए आयोजित की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे बस्ती, सिद्धार्थ नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बुलंदशहर, बरेली, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, प्रयागराज, ललितपुर, चित्रकूट, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, हरदोई, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, बाराबंकी और अमेठी में तैनात किया जाएगा।
10वीं फेल , 8वीं पास के लिए सुनहरा अवसर
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें शामिल होने के लिए अत्यधिक उच्च शैक्षणिक योग्यता की मांग नहीं की गई है। यदि किसी अभ्यर्थी ने 10वीं की परीक्षा भी पास नहीं की है (10वीं फेल या नॉन-मैट्रिक), तो भी वे इस पद के लिए पात्र माने जाएंगे। आयु सीमा की बात करें तो आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, संबंधित कार्य क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अपेक्षित अनुभव होना अनिवार्य रखा गया है।
वेतनमान और मिलने वाली सैलरी
चकबंदी विभाग में एमटीएस के पदों पर अंतिम रूप से चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 12,453 रुपये प्रति माह का वेतन प्रदान किया जाएगा। इस पद के लिए निर्धारित वेतन सीमा 10,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये प्रति माह के बीच रखी गई है।
आइए जानते हैं, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे होगा ?
यदि आप इस भर्ती के लिए पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, तो ऑनलाइन माध्यम से आसानी से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले आधिकारिक सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Jobseeker Signup’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अपनी प्राथमिक जानकारियां दर्ज करके नया पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक व्यक्तिगत और कार्य अनुभव की जानकारी भरें।
- फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
