India Post GDS Form Kaise Bharen 2026: ये है डाक विभाग GDS फॉर्म भरने के स्टेप्स

31 अगस्त 2026, 6:41 अपराह्न IST

Share

भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) ऑनलाइन इंगेजमेंट शेड्यूल-II (जुलाई 2026) के तहत कुल 23,757 पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।

यदि आप केवल 10वीं पास हैं और बिना किसी लिखित परीक्षा के सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है।

आज 31 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन हुआ शुरु
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तिथि31 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन (Form Filling) शुरू होने की तिथि02 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 सितंबर 2026
महत्वपूर्ण सूचना: यदि आपने पहले भी इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो भी आपको नया रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। पुरानी भर्तियों का रजिस्ट्रेशन नंबर इस शेड्यूल में मान्य नहीं होगा।
पात्रता एवं आयु सीमा (Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता10वीं (हाईस्कूल) पास + स्थानीय भाषा की अच्छी समझ
आयु सीमा18 से 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
चयन प्रक्रियाकोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं (10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट)
आवेदन शुल्क (Application Fee)
जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस₹100
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी₹0 (निःशुल्क)
सभी वर्गों की महिला उम्मीदवार₹0 (निःशुल्क)

स्टेप-बाय-स्टेप ऑनलाइन आवेदन प्रोसेस

इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 का फॉर्म दो मुख्य चरणों में पूरा होगा।

Step 1: नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Registration Process)

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर Gramin Dak Sevak (GDS) Online Engagement Schedule-II July-2026 के अंतर्गत Click Here to Register पर क्लिक करें।
India post gds form kaise bharen 2026: ये है डाक विभाग gds फॉर्म भरने के स्टेप्स
  1. इसके बाद New Candidate Registration वाले विकल्प को चुनें।
India post gds form kaise bharen 2026: ये है डाक विभाग gds फॉर्म भरने के स्टेप्स
  1. अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें और OTP Verification की प्रक्रिया पूरी करें।
India post gds form kaise bharen 2026: ये है डाक विभाग gds फॉर्म भरने के स्टेप्स
  1. इसके बाद Next पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरें (जैसे: आपका नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, कम्युनिटी आदि)।
  2. सभी विवरण जांचने के बाद Submit/Complete बटन पर क्लिक करें। आपका नया रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) जनरेट हो जाएगा।

Step 2: ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें? (Form Filling Process)

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद 02 सितंबर से ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया नीचे दिए गए स्टेप्स से पूरी करें।

  1. वेबसाइट पर पुनः जाएं और Apply Online / Candidate Login के विकल्प पर क्लिक करें।
  2. अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
  3. मोबाइल पर प्राप्त OTP को दर्ज करके वेरिफिकेशन पूरा करें।
  4. डैशबोर्ड में आपको चार विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से Apply Online पर क्लिक करें।
  5. आपके सामने फॉर्म खुलेगा, जिसमें निम्नलिखित चरण पूरे करने होंगे:
    • पर्सनल डिटेल्स (Personal Details)
    • एजुकेशनल डिटेल्स (Educational Details)
    • पोस्ट प्रेफरेंस (Post Preference): अपने सर्किल के अनुसार पदों की प्राथमिकता ध्यानपूर्वक चुनें।
    • डॉक्यूमेंट अपलोड (Document Upload):
      • फोटो का साइज: 30 KB से 100 KB के बीच होना चाहिए।
      • हस्ताक्षर (Signature) का साइज: 20 KB से 100 KB के बीच होना चाहिए।
  6. प्रीव्यू (Preview) जांचें: पूरे फॉर्म को ध्यान से री-चेक करें ताकि स्पेलिंग या विवरण में कोई त्रुटि न रहे। यदि कोई सुधार करना हो तो अभी कर लें।
  7. विवरण सही होने पर Yes, Submit पर क्लिक करें।
  8. अंत में, यदि आप शुल्क श्रेणी में आते हैं तो ₹100 का ऑनलाइन भुगतान (Online Payment) करें।
  9. भुगतान के बाद एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 31 अगस्त 2026, 6:41 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें