UP School closed: भारी बारिश के बीच 8वीं तक के स्कूल बंद, इन जिलों के डीएम ने जारी किया सख्त आदेश

1 सितम्बर 2026, 6:35 पूर्वाह्न IST

Share

UP School closed: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। सड़कों और नीचले इलाकों में पानी भरने से आम जनता के साथ-साथ सुबह स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले तीन से चार दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने और कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट देखते हुए प्रशासन ने कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

जौनपुर और चंदौली जिले में 8वीं तक के स्कूल बंद

बारिश और जलजमाव से पैदा हुई समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यूपी के दो प्रमुख जिलों जौनपुर और चंदौली के जिलाधिकारियों ने बड़ा फैसला लिया है। दोनों ही जिलों में 1 सितंबर, दिन मंगलवार को कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के जरिए जारी किया गया है और सभी बोर्ड के स्कूलों को इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

जौनपुर में अधिकारियों के सख्त निर्देश

जौनपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में भारी बारिश के कारण बने जलभराव के हालात को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। यह आदेश सरकारी, सहायता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई समेत सभी बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। हालांकि, छात्रों के लिए छुट्टी रहेगी, लेकिन शिक्षकों को स्कूल पहुंचकर यू-डायस और अपार आईडी जैसे पेंडिंग विभागीय कार्यों को पूरा करना अनिवार्य होगा।

चंदौली में भी प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

उधर चंदौली जिले के जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देशों के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने छुट्टी का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। चंदौली में भी हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, राजकीय व प्राइवेट विद्यालयों में पठन-पाठन का काम स्थगित रहेगा। खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश का कड़ाई से पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Up school closed: भारी बारिश के बीच 8वीं तक के स्कूल बंद, इन जिलों के डीएम ने जारी किया सख्त आदेश

मौसम विभाग ने जारी किया अति वृष्टि का अलर्ट

वाराणसी, पूर्वांचल और आसपास के इलाकों में मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से हवा में नमी का स्तर 94 प्रतिशत तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि मंगलवार को बिजली की गरज-चमक के साथ अति वृष्टि यानी हैवी टू वेरी हैवी रेन होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही कई इलाकों में आकाशीय बिजली यानी वज्रपात गिरने की भी आशंका जताई गई है, जिसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 01 सितम्बर 2026, 6:35 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें