Rani Lakshmibai Free Scooty Yojana 2026 List: जारी हुई मेधावी छात्राओं की मेरिट लिस्ट, यहां की बेटियां रही सबसे आगे

1 सितम्बर 2026, 7:23 पूर्वाह्न IST

Share

Rani Lakshmibai Scooty Yojana 2026 List: उत्तर प्रदेश सरकार की रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत मेधावी छात्राओं की आधिकारिक मेरिट लिस्ट 1 सितंबर 2026 को जारी कर दी गई है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध सात जिलों के कॉलेजों में स्नातक तृतीय वर्ष (BA, B.Sc, B.Com) में बेहतरीन अंक लाने वाली कुल 2,196 छात्राओं को मुफ्त स्कूटी दी जाएगी।

उन्नाव ने हासिल किया पहला स्थान, कानपुर देहात दूसरे नंबर पर

जारी की गई चयन सूची में उन्नाव जिले की छात्राओं ने बाजी मारी है। यहां की सर्वाधिक 875 छात्राओं को फ्री स्कूटी का लाभ मिलेगा। 480 चयनित छात्राओं के साथ कानपुर देहात दूसरे स्थान पर और 431 मेधावी छात्राओं के साथ कानपुर नगर तीसरे पायदान पर रहा है।

Rani Lakshmibai Scooty Yojana Selection List: संक्षेप में जिलेवार आंकड़े

जिले का नामचयनित छात्राओं की संख्यामंडल में स्थान
उन्नाव875पहला
कानपुर देहात480दूसरा
कानपुर नगर431तीसरा
इटावा194चौथा
कन्नौज87पांचवां
औरैया65छठा
फर्रुखाबाद64सातवां

ग्रामीण क्षेत्रों के डिग्री कॉलेजों की बेटियों ने मारी बाजी

इस बार की मेरिट सूची में एक खास बात यह देखने को मिली कि कानपुर शहर के बड़े और चर्चित एडेड कॉलेजों को पीछे छोड़ते हुए उन्नाव और ग्रामीण इलाकों के डिग्री कॉलेजों की छात्राओं ने ज्यादा सीटें हासिल की हैं। निरंजन सिंह महाविद्यालय की 150 और अब्दुल गफ्फार डिग्री कॉलेज की 140 बेटियों ने चयनित होकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 01 सितम्बर 2026, 7:23 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें