SSC GD Constable Result 2026 Live: जल्द जारी होगा एसएससी जीडी परीक्षा का परिणाम और कटऑफ , लाइव अपडेट

6 सितम्बर 2026, 6:24 अपराह्न IST

Share

SSC GD Constable Result 2026: 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का इंतजार होने वाला है खत्म , कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही अभ्यर्थी अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 1 सितंबर 2026 तक की ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोग की ओर से रिजल्ट जारी करने की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं और जल्द ही अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है।

सितंबर के पहले सप्ताह में नतीजे घोषित होने की संभावना

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने देशभर में तय विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 अप्रैल से 30 मई 2026 के बीच जीडी कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का सफल आयोजन किया था। इस विशाल भर्ती परीक्षा में देशभर से 48 लाख से भी ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी द्वारा सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में ही आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम और मेरिट सूची घोषित की जा सकती है।

SSC GD Constable Exam 2026 Quick Overview

भर्ती संस्था का नामस्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC)
पद का नामजीडी कॉन्स्टेबल (GD Constable)
परीक्षा की तिथियां27 अप्रैल से 30 मई 2026
कुल शामिल अभ्यर्थी48 लाख से अधिक
संभावित रिजल्ट तिथिसितंबर 2026 का पहला सप्ताह
आधिकारिक वेबसाइटssc.gov.in

रिजल्ट के साथ ही जारी होगी कैटेगरी वाइज कटऑफ

एसएससी द्वारा लिखित परीक्षा के नतीजों की घोषणा के साथ ही श्रेणीवार कटऑफ (Category Wise Cut-off) भी जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों के अंक आयोग द्वारा तय कटऑफ के बराबर या उससे अधिक होंगे, केवल उन्हें ही भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) के लिए योग्य माना जाएगा।

SSC GD Constable Result 2026 Check Step by Step Process

रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी बेहद आसान स्टेप्स के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की नई आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘Result’ सेक्शन में जाएं और SSC GD Result 2026 PDF लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर वाली पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • कीबोर्ड से Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर या नाम लिखकर सर्च करें।
  • अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में शामिल है, तो आप लिखित परीक्षा में सफल घोषित हो चुके हैं।
⚪ LIVE UPDATE Live tracking active

SSC GD Constable Result 2026 Live: जल्द जारी होगा एसएससी जीडी परीक्षा का परिणाम और कटऑफ , लाइव अपडेट

6:22 PM IST • 06 Sep 2026

SSC GD Constable Result 2026: कब करवाई गई थी।

SSC की ओर से जीडी कॉन्स्टेबल की परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई, 2026 के बीच आयोजित कराई गई थी।
10:38 AM IST • 04 Sep 2026

SSC GD Constable Result 2026: किस वेबसाइट जारी होगा रिजल्ट

रिजल्ट एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर की जाएगी। उम्मीदवार SSC की वेबसाइट पर Result टैब पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

1:52 PM IST • 03 Sep 2026

SSC GD Constable PST 2026: SSC जीडी PST में क्या क्या होता है?

फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट में उम्मीदवारों की ऊंचाई की चेक की जाएगी। पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए। महिला उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई 157 सेंटीमीटर है।

11:24 AM IST • 03 Sep 2026

SSC GD Constable Result 2026: रिजल्ट जारी होने के बाद अगला स्टेप

जिन भी सफल अभ्यर्थियों का नाम रिजल्ट में शामिल होगा। उन्हें SSC की ओर PET/PST परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

6:20 AM IST • 03 Sep 2026

SSC GD Constable Cut Off कब आएगा ?

SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी जारी की जाएगी। कटऑफ लिस्ट कैटेगरी के आधार पर जारी की जाएगी।

10:20 PM IST • 02 Sep 2026

SSC GD Constable Salary: चयन होने पर कितनी मिलेगी सैलरी

SSC GD कांस्टेबल के पदों पर सेलेक्ट किए गए उम्मीदवारों को 21,700 रुपये महीने से लेकर 69,100 रुपये महीने सैलरी प्रदान किए जाएंगे।

5:48 PM IST • 02 Sep 2026

SSC GD Result 2026: इन कारकों पर निर्भर करता है कट ऑफ

एसएससी जीडी कट ऑफ कई कारकों पर निर्भर करता है , जिसमें खाली पदों की संख्या, डिफिकल्टी लेवल , अभ्यर्थियों की उपस्थिति , अभ्यर्थी का श्रेणी और अन्य कई कारक शामिल है।

10:58 AM IST • 02 Sep 2026

SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट देखने के स्टेप्स

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर Result बटन पर क्लिक करें। अब “SSC Constable GD Result 2026 Link” पर क्लिक करें। मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें। जल्द से देखने के लिए, Ctrl + F का उपयोग करके रोल नंबर या नाम खोजें।

6:35 AM IST • 02 Sep 2026

क्या SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट आ गया है?

नहीं, अभी SSC जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2026 जारी नहीं किया गया है , मीडिया रिपोर्ट्स और अन्य सूत्रों के मुताबिक सितंबर के इसी सप्ताह तक रिजल्ट आने की संभावना है , कुछ सूत्रों का मानना है कि अगले सप्ताह तक रिजल्ट आ सकता है। आधिकारिक अपडेट के लिए कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करते रहे।

8:36 PM IST • 01 Sep 2026

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार देना होगा PET

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही PET के लिए पात्र होंगे। ​पुरुष उम्मीदवार: 24 मिनट में 5 किमी तथा 7 मिनट में 1600 मीटर दौड़। ​महिला उम्मीदवार: 8 मिनट में 1.6 किमी तथा 5 मिनट में 800 मीटर दौड़।

7:16 PM IST • 01 Sep 2026

SSC GD रिजल्ट कब तक आएगा ?

कई मीडिया रिपोर्ट्स और बड़े एजुकेशन पोर्टल के अनुसार एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2026 सितंबर के प्रथम सप्ताह तक आ सकता है। हालांकि अभी तक SSC ने आधिकारिक डेट जारी नहीं की है।

5:54 PM IST • 01 Sep 2026

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 25,487 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

श्रेणी (Category)पुरुष पद (Male)महिला पद (Female)कुल पद (Total)
सामान्य (UR/General)10,19890411,102
ईडब्ल्यूएस (EWS)2,4161892,605
ओबीसी (OBC)5,3294365,765
अनुसूचित जाति (SC)3,4332693,702
अनुसूचित जनजाति (ST)2,0912222,313
कुल योग (Total)23,4672,02025,487
4:42 PM IST • 01 Sep 2026

SSC GD कांस्टेबल लिखित परीक्षा के बाद अगला स्टेप क्या होगा ?

SSC GD कांस्टेबल 2026 द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अगले स्टेप के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) होगा।

4:21 PM IST • 01 Sep 2026

Result के साथ cut off भी जारी होगा

SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के साथ ही कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी जारी होगा। जो उम्मीदवार निर्धारित Cut off Marks प्राप्त कर लेंगे उनको भर्ती के अगले चरण के लिए सफल माना जायेगा।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 06 सितम्बर 2026, 6:24 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें