School Closed UP: जिले में थमने का नाम न ले रही मूसलाधार बारिश, जलभराव और बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। चित्रकूट के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में 2 सितंबर 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी और जिले के निचले इलाकों में बढ़ते पानी के स्तर को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इससे पहले प्रशासन ने 31 अगस्त से 1 सितंबर तक के लिए स्कूल बंद रखने का आदेश दिया था, जिसे अब बढ़ाकर 2 सितंबर 2026 तक कर दिया गया है।
किन-किन विद्यालयों पर लागू होगा यह आदेश?
- सभी परिषदीय (सरकारी) प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय
- शासन से मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालय
- अशासकीय अंग्रेजी माध्यम (इंग्लिश मीडियम कॉन्वेंट) विद्यालय
- अशासकीय हिंदी माध्यम विद्यालय
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधकों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लगातार हो रही बारिश से सड़कों और ग्रामीण इलाकों में जलभराव की समस्या बन गई है, जिससे स्कूली बच्चों के आवागमन में खतरा हो सकता है। इसीलिए बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह शैक्षणिक अवकाश बढ़ाया गया है।
यहां पढ़े

