BGSSL Online Form 2026: बड़ौदा ग्लोबल में 2,049 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 30 सितंबर तक करें आवेदन

2 सितम्बर 2026, 7:43 पूर्वाह्न IST

Share

BGSSL Online Form 2026: अगर आप बैंकिंग और कॉर्पोरेट सेक्टर में एक शानदार नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की प्रमुख सहायक कंपनी ‘बड़ौदा ग्लोबल शेयरर्ड सर्विसेज लिमिटेड’ (BGSSL) ने विभिन्न विभागों में कुल 2,049 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 1 सितंबर 2026 से इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।

1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक होगा आवेदन

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार BGSSL के आधिकारिक करियर पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 तक जारी रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें, क्योंकि अंतिम तारीख के बाद कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया की संभावित तिथियों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा।

BGSSL Post Details 2026: पदवार रिक्तियों का विवरण

विभिन्न पदों और उनके स्थान का पूरा ब्योरा नीचे दी गई टेबल में देखा जा सकता है।

पद का नाम (Post Name)कुल पदों की संख्याकार्य स्थान (Job Location)
फील्ड कलेक्शन ऑफिसर (DRA सर्टिफाइड)400 पदऑल इंडिया
डिजिटल ऑनबोर्डिंग स्पेशलिस्ट (पार्ट-टाइम)400 पदऑल इंडिया
आधार ऑपरेटर (NSEIT सर्टिफाइड)400 पदऑल इंडिया
सेल्स ऑफिसर / एएसएम / आरएसएम350 पदऑल इंडिया
अप्रेंटिस (टेली कॉलिंग)150 पदगिफ्ट सिटी, गांधीनगर
टेली-कलेक्शन एजेंट100 पदवडोदरा / बेंगलोर / गांधीनगर
अन्य पद (एग्जीक्यूटिव, एमआईएस एनालिस्ट, आईटी)249 पदविभिन्न केंद्र
कुल रिक्त पद (Total Posts)2,049 पदऑल इंडिया

जाने कौन लोग भर सकते हैं आवेदन फर्म ? जरुरी पात्रता और छूट

इस भर्ती में पदों के अनुसार योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। अधिकांश पदों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री आवश्यक है। आधार ऑपरेटर के लिए NSEIT प्रमाण पत्र और कलेक्शन पदों के लिए DRA प्रमाण पत्र होना जरूरी है। खास बात यह है कि इस भर्ती में ‘अग्निवीरों’ और करियर में ब्रेक के बाद वापसी करने वाली महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा, सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क रखा गया है।

लिखित परीक्षा के बिना होगी सीधी चयन प्रक्रिया

इस भर्ती अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे उनके आवेदन पत्र और रिज्यूमे की शॉर्टलिस्टिंग के बाद पर्सनल इंटरव्यू (Personal Interview) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के आधार पर किया जाएगा।

आधिकारिक वेबसाइट से इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले बड़ौदा ग्लोबल शेयरर्ड सर्विसेज लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट www.bgss.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए ‘Careers’ सेक्शन में जाकर ‘Current Opportunities’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • संबंधित भर्ती विज्ञापन को ध्यान से पढ़ें और अपने मूल विवरण दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • फॉर्म में अपनी सभी शैक्षणिक योग्यताएं, अनुभव और व्यक्तिगत जानकारी सही से भरें।
  • मांगे गए जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट अपने पास संभालकर रख लें।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 02 सितम्बर 2026, 7:43 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें