UP Basic Shiksha ECCE Educator Form 2026: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बांदा जिले में ईसीसीई एजुकेटर (ECCE Educator) के पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती यूपी रोजगार संगम (सेवायोजन) पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्सिंग के आधार पर की जा रही है। ऐसे में जो उम्मीदवार शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं और सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत हैं, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है।
8 सितंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की देरी से बचने के लिए समय रहते पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट करने की सलाह दी जाती है। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, यानी सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।
यूपी बेसिक शिक्षा ईसीसीई एजुकेटर फॉर्म 2026
| विभाग | बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश |
|---|---|
| कुल रिक्त पद | 23 पद |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 31 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 08 सितंबर 2026 |
| आवेदन शुल्क | 0 रुपये (सभी श्रेणियों के लिए मुफ़्त) |
| न्यूनतम आयु सीमा | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु सीमा | 40 वर्ष |
क्या है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा ?
ईसीसीई एजुकेटर के 23 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मुख्य विषय के रूप में गृह विज्ञान (Home Science) के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए (आरक्षित वर्ग को 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी)। इसके अलावा NCTE से मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 वर्षीय नर्सरी टीचर एजुकेशन (Nursery Teacher Education), एनटीटी (NTT), सीटी (नर्सरी) या डीपीएसई (DPSE) का डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी भी इस भर्ती के लिए पात्र हैं।
ईसीसीई एजुकेटर भर्ती , सेवायोजन पोर्टल के जरिए ऐसे करें आवेदन
यदि आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, तो आवेदन करने का तरीका बेहद आसान है।
- सबसे पहले यूपी सेवायोजन पोर्टल के आधिकारिक पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर जाएं।
- यदि आपका रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर नहीं है, तो पहले अपनी प्रोफाइल बनाएं।
- इसके बाद आउटसोर्सिंग नौकरियों वाले सेक्शन में जाकर UP Banda ECCE Educator Form 2026 का चयन करें।
- आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपनी योग्यता, पहचान पत्र तथा निवास प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी भरें।
- मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और आईडी प्रूफ स्कैन करके अपलोड करें।
- फॉर्म जमा करने से पहले पूर्वावलोकन (Preview) में दी गई सभी जानकारियों की जांच करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद अंतिम आवेदन का एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

