NMMSS Scholarship 2026: आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से दूर होने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMSS 2026-27) योजना के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। जो छात्र अब तक अपना फॉर्म जमा नहीं कर पाए थे, वे अब 30 सितंबर 2026 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
हर साल 1 लाख छात्रों को ₹12,000 की वित्तीय सहायता
NMMSS योजना का प्राथमिक उद्देश्य 8वीं कक्षा के बाद वित्तीय समस्याओं के कारण स्कूल छोड़ने वाले मेधावी छात्रों को संबल देना है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रति वर्ष ₹12,000 (यानी ₹1,000 प्रतिमाह) की छात्रवृत्ति दी जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थी छात्र के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।
National Means-cum-Merit Scholarship (NMMSS) 2026 , एक नजर में
| योजना का नाम | नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMSS 2026-27) |
|---|---|
| आर्थिक सहायता | ₹12,000 प्रति वर्ष (₹1,000/माह) 9वीं से 12वीं कक्षा तक |
| कुल वार्षिक स्कॉलरशिप | देशभर में 1,00,000 (एक लाख) नए छात्रों का चयन |
| आवेदन की नई अंतिम तिथि | 30 सितंबर 2026 |
| पारिवारिक आय सीमा | माता-पिता की कुल वार्षिक आय ₹3.50 लाख से अधिक न हो |
| स्कूल प्रकार | सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के स्कूल |
| स्कूल वेरिफिकेशन (L1) अंतिम तिथि | 15 अक्टूबर 2026 |
| जिला वेरिफिकेशन (L2) अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | scholarships.gov.in (NSP Portal) |
योजना के लिए आवश्यक पात्रता और मुख्य शर्तें
NMMSS स्कॉलरशिप का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित मानकों को पूरा करना आवश्यक है।
- स्कूल की कैटेगरी: छात्र केवल राज्य सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकायों द्वारा संचालित विद्यालयों में नियमित रूप से अध्ययनरत होना चाहिए।
- पारिवारिक आय: आवेदक के माता-पिता की सभी स्रोतों से वार्षिक आय ₹3,50000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता: छात्र ने पिछली कक्षा (7वीं/8वीं) में कम से कम 55% अंक प्राप्त किए हों। (SC/ST वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 5% की छूट का प्रावधान है)।
- चयन परीक्षा: छात्र ने राज्य स्तर पर आयोजित NMMSS चयन परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
सत्यापन (Verification) का नया शेड्यूल जारी
आवेदन तिथि में विस्तार के बाद शिक्षा मंत्रालय ने दो-स्तरीय सत्यापन की समय-सीमा भी संशोधित की है:
- स्कूल स्तर (L1 Verification – INO): संस्थान के नोडल अधिकारी द्वारा आवेदनों का सत्यापन 15 अक्टूबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।
- जिला स्तर (L2 Verification – DNO): जिला नोडल अधिकारी द्वारा फॉर्म की अंतिम जांच और सत्यापन 31 अक्टूबर 2026 तक होगा।
ऑनलाइन आवेदन Step by Step प्रोसेस
- सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।
- नए छात्र सबसे पहले पोर्टल पर अपना One-Time Registration (OTR) पूरा करें।
- प्राप्त रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके NMMSS 2026 फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करें और अपने संबंधित स्कूल से समय रहते इसका वेरिफिकेशन करवाएं।
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जानें के लिए क्लिक करें।
Note – अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वह NMMSS स्कॉलरशिप के लिए अपना आवेदन अंतिम तिथि से पहले अवश्य करें , क्योंकि अंतिम तिथि तक वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की वजह से फॉर्म भरने में समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपना आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि से पहले समय रहते करें।
