Rajasthan में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा अवसर, बिना परीक्षा 24,752 आवेदन शुरु

3 सितम्बर 2026, 10:08 पूर्वाह्न IST

Share

Rajasthan Safai Karmchari Form 2026: राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। राज्य के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों के कुल 24,752 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन (Advt No. 01/2026) जारी कर दिया गया है।

यदि आप भी इस भर्ती में रुचि रखते हैं, तो ध्यान दें कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक) भरे जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में चयन के लिए न तो कोई लिखित परीक्षा होगी और न ही कोई साक्षात्कार, बल्कि चयन पूरी तरह ऑनलाइन लॉटरी के जरिए किया जाएगा।

सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा अवसर

विवरणजानकारी
भर्ती का नामराजस्थान संविदा सफाई कर्मचारी सीधी भर्ती 2026
विभागस्वायत्त शासन विभाग, राजस्थान
कुल पद24,752 (गैर-अनुसूचित: 24,277 | अनुसूचित: 475)
नगरीय निकायों की संख्या183 नगरीय निकाय
आवेदन की अवधि15 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026
आयु सीमा21 से 40 वर्ष (गणना 1 जनवरी 2027 के अनुसार)
शैक्षणिक योग्यताकोई शैक्षणिक योग्यता आवश्यक नहीं
अनिवार्य अनुभवकिसी भी नगरीय निकाय में 1 वर्ष का सफाई कार्य अनुभव
चयन प्रक्रियाऑनलाइन लॉटरी प्रणाली
मासिक मानदेय₹7,410 प्रतिमाह

क्षेत्रवार और नगरीय निकायवार पदों की कुल संख्या

इस भर्ती के तहत राज्य के 183 नगरीय निकायों में कुल 24,752 पद भरे जाएंगे। क्षेत्रवार पदों की स्थिति इस प्रकार है।

  • गैर-अनुसूचित क्षेत्र (174 निकाय): 24,277 पद
  • अनुसूचित क्षेत्र (9 निकाय): 475 पद

प्रमुख शहरों में पदों की स्थिति:

  • जयपुर: 4811 पद
  • कोटा: 1357 पद
  • बीकानेर: 1084 पद
  • जोधपुर: 890 पद
  • सीकर: 480 पद
  • अलवर: 426 पद
  • भरतपुर: 450 पद
  • उदयपुर: 300 पद

(नोट: अभ्यर्थी केवल किसी एक ही नगरीय निकाय के लिए आवेदन कर सकता है।)

आइए जानते हैं इसकी पात्रता, आयु सीमा और आवश्यक अनुभव

इस भर्ती में भाग लेने के लिए सरकार द्वारा तय की गई मुख्य शर्तें निम्नलिखित हैं।

  • शैक्षणिक योग्यता: भर्ती के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (8वीं या 10वीं पास) तय नहीं की गई है।
  • मूल निवासी: आवेदक का राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • अनुभव प्रमाण-पत्र: अभ्यर्थी के पास राजस्थान के किसी नगरीय निकाय में लगातार या टुकड़ों में कुल 1 वर्ष का सफाई कार्य करने का अनुभव होना चाहिए। यदि ठेकेदार या संस्था के माध्यम से कार्य किया है, तो प्रमाण-पत्र का नगरीय निकाय के सक्षम अधिकारी से सत्यापन व प्रतिहस्ताक्षर होना जरूरी है। ध्यान रहे, प्राइवेट अस्पताल, दुकान या स्कूल का अनुभव मान्य नहीं होगा।
  • आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। आरक्षित श्रेणियों (SC, ST, OBC, MBC, EWS, महिला व दिव्यांग) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 से 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (One Time Registration – OTR)

राजस्थान में एक बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी। पहली बार OTR करने वालों के लिए शुल्क इस प्रकार है।

  • सामान्य / अनारक्षित वर्ग: ₹600
  • आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/MBC/EWS): ₹400
  • दिव्यांग अभ्यर्थी: ₹400

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले राजस्थान के SSO पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर जाएं और लॉगिन करें।
  2. Citizens Apps में जाकर Recruitment Portal का चयन करें।
  3. Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 के सामने ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
  4. OTR प्रक्रिया पूरी करें (यदि पहले से नहीं की है) और निर्धारित शुल्क जमा करें।
  5. आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पसंदीदा नगरीय निकाय और अनुभव प्रमाण-पत्र की जानकारी भरें।
  6. अपनी लाइव फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज़ (मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण-पत्र आदि) अपलोड करें।
  7. फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें।

नोटिफिकेशन देखें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 03 सितम्बर 2026, 10:08 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें