KGBV Apply 2026: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षक और चपरासी बनने का मौका, 18 सितंबर तक करें आवेदन

3 सितम्बर 2026, 10:45 पूर्वाह्न IST

Share

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सरकारी नौकरी की तलाश कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रामपुर (BSARampur) की ओर से जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBV) में विभिन्न शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर पदों पर संविदा के आधार पर चयन/प्रतिस्थापन हेतु नई विज्ञप्ति जारी की गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत शिक्षिकाओं से लेकर केयर टेकर, रसोइया और चौकीदार तक के कुल 22 रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) तय की गई है।

KGBV Rampur Bharti 2026: पद, मानदेय एवं शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों के लिए पदों की संख्या, मानदेय और निर्धारित योग्यताओं को टेबल में देख सकते है।

पद का नामकुल पदनियत मानदेय (प्रति माह)अनिवार्य शैक्षणिक एवं अन्य योग्यता
उर्दू शिक्षिका01₹17,196बी०ए० (उर्दू) + L.T. / B.Ed + उच्च प्राथमिक स्तर TET
पूर्णकालिक शिक्षिका (विज्ञान)02₹25,410ZBC से B.Sc + B.Ed + उच्च प्राथमिक स्तर TET
अंशकालिक शिक्षिका (कंप्यूटर)01₹12,790प्रशिक्षित स्नातक + PGDCA / BCA / B.Sc (कंप्यूटर) / O/A लेवल
केयर टेकर01₹24,200परास्नातक (PG) + B.Ed
चपरासी04₹7,505कक्षा 8वीं उत्तीर्ण
चौकीदार04₹7,505कक्षा 8वीं उत्तीर्ण
मुख्य रसोइया01₹9,006कक्षा 8वीं उत्तीर्ण (महिला)
सहायक रसोइया08₹6,755कक्षा 8वीं उत्तीर्ण (महिला)

आयु सीमा और महत्वपूर्ण शर्तें

  • आयु सीमा: अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 1 अप्रैल 2026 को 25 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवास शर्त: पूर्णकालिक शिक्षिकाओं, केयर टेकर, रसोइया, चपरासी और चौकीदार पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय परिसर में ही निवास करना अनिवार्य होगा।
  • महिला अभ्यर्थियों के लिए प्राथमिकता: समस्त पदों पर केवल महिला अभ्यर्थियों का ही चयन किया जाएगा।

इस तरह से होगा चयन प्रक्रिया

  1. शिक्षिका एवं केयर टेकर पद: इन पदों पर चयन सीधे शैक्षणिक गुणांक एवं मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
  2. शिक्षणेत्तर पद (रसोइया, चपरासी, चौकीदार): इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  • इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर अपना पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र तैयार करें।
  • आवेदन के साथ अपनी स्व-प्रमाणित फोटो, शैक्षिक अंकपत्र, प्रमाण-पत्र, टीईटी, निवास, जाति प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड की छाया प्रतियां संलग्न करें।
  • साथ ही, दो लिफाफे जिन पर अभ्यर्थियों का अपना पूरा पता लिखा हो और उन पर निर्धारित डाक टिकट लगे हों, संलग्न करना आवश्यक है।
  • आवेदन पत्र को लिफाफे में बंद करके केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक (Registered Post) के माध्यम से भेजें। साधारण डाक या कूरियर से भेजे गए आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।

आवेदन भेजने का पता:

कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, निकट मुर्तजा स्कूल, गांधी समाधि रोड, रामपुर – 244901 (उत्तर प्रदेश)

Kgbv apply 2026: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में शिक्षक और चपरासी बनने का मौका, 18 सितंबर तक करें आवेदन

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 03 सितम्बर 2026, 10:45 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें