UP TGT PGT Teacher Notification: 6 महीने में 60 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानें TGT-PGT और प्राइमरी के पद

3 सितम्बर 2026, 6:56 अपराह्न IST

Share

UP TGT PGT Teacher Notification: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। हाल ही में जारी हुए यूपी टीईटी (UP TET) रिजल्ट के बाद राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में बंपर भर्तियों की तैयारी शुरू कर दी है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है कि टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए नौकरियों का खजाना खुलने वाला है।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग और यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) मिलकर आने वाले 6 महीनों में 60 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां निकालने जा रहे हैं। इन सभी भर्तियों की परीक्षाएं दिसंबर 2026 तक आयोजित कराने का लक्ष्य रखा गया है।

UP Teacher Recruitment 2026: विभागवार पद विवरण

विभिन्न श्रेणियों और विभागों में संभावित रिक्तियों का विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं।

पद एवं विभाग का नामकुल पदों की संख्या
ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)17,000 पद
बेसिक शिक्षा परिषद (असिस्टेंट टीचर, नगरीय क्षेत्र)11,508 पद
पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)2,609 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर1,929 पद
अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में शिक्षक1,700 पद
प्रिंसिपल (कक्षा 11 से 12)1,475 पद
प्राइमरी स्कूलों में असिस्टेंट टीचर897 पद

13 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार और सीएम का ऐलान

हाल ही में संपन्न हुई यूपी टीईटी परीक्षा में करीब 13 लाख से अधिक उम्मीदवार पास हुए हैं। इन अभ्यर्थियों को अब सुपर टेट (Super TET) और टीजीटी-पीजीटी भर्ती के आधिकारिक विज्ञापन का इंतजार है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि आयोगों को रिक्तियों का अधियाचन भेजा जा चुका है और जल्द ही विज्ञापन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया और कड़ी प्रतिस्पर्धा

सरकार के इस ऐलान के बीच अभ्यर्थियों की अपनी चिंताएं भी हैं। छात्रों का तर्क है कि अकेले इस बार 13 लाख नए अभ्यर्थी पास हुए हैं, जबकि पिछले वर्षों के लाखों क्वालिफाइड उम्मीदवार पहले से लाइन में हैं।

ऐसे में प्राइमरी स्तर पर घोषित पद कम होने के कारण एक-एक सीट के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। अभ्यर्थियों की मांग है कि प्राथमिक शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या और बढ़ाई जानी चाहिए।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 03 सितम्बर 2026, 6:56 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें