UP Seva Yojan Portal Outsourced Job: उत्तर प्रदेश में सरकारी विभागों में काम करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आउटसोर्स नौकरियां (Outsourced Jobs) एक बेहतरीन अवसर बन रही हैं। यदि आप स्थायी सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ-साथ अनुभव और रोजगार पाना चाहते हैं, तो यह व्यवस्था आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।
उत्तर प्रदेश सरकार अब सीधे स्थायी भर्ती करने के अलावा विभागों की तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने के लिए थर्ड-पार्टी एजेंसियों और उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के माध्यम से बड़े पैमाने पर मैनपावर की तैनाती कर रही है।
यूपी में आउटसोर्स नौकरी क्या है? संक्षेप में
यूपी आउटसोर्स भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का संक्षिप्त ब्योरा नीचे दी गई टेबल में दिया गया है।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती का प्रकार | अनुबंध / संविदा आधारित (Outsourced Basis) |
| नियुक्ति निकाय | उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) एवं GeM पोर्टल |
| आधिकारिक पोर्टल | रोजगार संगम / सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) |
| कार्यकाल | सामान्यतः शुरुआती 3 वर्षों के लिए (विभागीय आवश्यकतानुसार विस्तार योग्य) |
| आयु सीमा | न्यूनतम 18 वर्ष (अधिकतम पद और विभागीय नियमों के अनुसार) |
| सैलरी | अब से न्यूनतम ₹20,000 प्रतिमाह से ₹40,000 प्रतिमाह तक। |
| आरक्षण का प्रावधान | सरकारी नियमों के तहत (SC: 21%, ST: 2%, OBC: 27%, EWS: 10%) |
यूपी में आउटसोर्स भर्ती कैसे होती है?
पहले निजी एजेंसियों द्वारा भर्ती में होने वाली गड़बड़ियों को रोकने के लिए अब पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है।
- पोर्टल के माध्यम से: सभी आउटसोर्स पदों के लिए रिक्तियां राज्य के आधिकारिक सेवायोजन पोर्टल पर ही जारी की जाती हैं।
- पारदर्शी चयन: सरकार GeM (Government e-Marketplace) पोर्टल और UPCOS के माध्यम से ही मानव संसाधन (Manpower) की आपूर्ति करती है।
- आरक्षण का लाभ: नए नियमों के अनुसार आउटसोर्स नौकरियों में भी नियमानुसार वर्गवार आरक्षण लागू कर दिया गया है।
पदवार शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
आउटसोर्सिंग के तहत चपरासी से लेकर तकनीकी पदों तक के लिए आवेदन मंगाए जाते हैं।
- चपरासी / चौकीदार / अटेंडेंट: न्यूनतम 8वीं या 10वीं पास।
- डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) / कंप्यूटर सहायक: 12वीं या ग्रेजुएशन पास के साथ-साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर डिप्लोमा (जैसे CCC, O Level) और टाइपिंग का ज्ञान।
- तकनीकी व प्रबंधकीय पद: संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, डिग्री या पूर्व अनुभव।
आइए जानते हैं, कैसे होता सिलेक्शन
यूपी आउटसोर्स भर्ती में चयन बेहद सरल तरीके से होता है।
- मेरिट लिस्ट: अधिकांश पदों पर उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के अंकों (10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन) की मेरिट के आधार पर किया जाता है , 100 अंकों में मेरिट तैयार की जाएगी।
- कौशल परीक्षण (Skill Test): डाटा एंट्री ऑपरेटर और कंप्यूटर सहायकों के लिए टाइपिंग टेस्ट या बेसिक कंप्यूटर टेस्ट लिया जाता है।
- इंटरव्यू: कुछ विशिष्ट या तकनीकी पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा सकता है। ग्रुप C और ग्रुप D पदों के लिए इंटरव्यू नहीं होगा।
Seva Yojan Portal पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले यूपी सेवायोजन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट (sewayojan.up.nic.in) पर जाएं।
- यदि आप पहली बार आए हैं, तो ‘New Registration’ / ‘Jobseeker Sign Up’ पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करने के बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, कौशल और पर्सनल डिटेल्स भरकर प्रोफाइल 100% पूरी करें।
- डैशबोर्ड में दिए गए ‘आउटसोर्स नौकरियां’ (Outsourced Jobs) सेक्शन पर क्लिक करें।
- अपनी योग्यता और पसंदीदा जिले के अनुसार पदों की सूची देखें और सामने दिए गए ‘Apply’ बटन पर क्लिक करके सबमिट करें।
