UP Special TET 2026 Apply Online: यूपी में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन जारी, 5 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

3 सितम्बर 2026, 9:56 अपराह्न IST

Share

UP Special TET 2026 Notification Out: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP Special TET 2026) का विज्ञापन (Advt No. 03/UPTET/2026) प्रकाशित कर दिया है।

यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू हो रही है। अभ्यर्थी 4 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।

UP Special TET 2026

परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियों और शुल्क का संक्षिप्त डिटेल्स नीचे दी गई टेबल में देखा जा सकता है।

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा का नामउत्तर प्रदेश विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP Special TET 2026)
आयोजक निकायउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
आवेदन की शुरुआती तिथि05 सितंबर 2026
आवेदन व शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि04 अक्टूबर 2026
फॉर्म संशोधन (Correction) की अंतिम तिथि08 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि (Exam Date)03 नवंबर 2026
आयु सीमान्यूनतम: लागू नहीं | अधिकतम: 60 वर्ष
आवेदन शुल्कUR/OBC/EWS: ₹1000 | SC/ST: ₹500 | PH: ₹300

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5):
    • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री।
    • साथ ही BTC, B.El.Ed या समकक्ष वैध शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता अनिवार्य है।
    • संबंधित पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष (Final Year) में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं।
  • उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8):
    • कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री।
    • साथ ही B.Ed, BTC, B.El.Ed या RCI (भारतीय पुनर्वास परिषद) से मान्यता प्राप्त संस्थानों से ‘विशेष शिक्षा’ (Special Education) में योग्यता होनी चाहिए।
    • 4 वर्षीय एकीकृत टीचिंग प्रोग्राम (Integrated Course) वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

UP Special TET Apply Online 2026 : ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

  1. सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “UP Special TET Online Form 2026” लिंक पर क्लिक करें (लिंक 5 सितंबर 2026 से सक्रिय होगा)।
  3. अपने सभी व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता और फोटो/हस्ताक्षर सही फॉर्मेट में अपलोड करें।
  4. अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई) माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  5. फॉर्म को फाइनल सबमिट करने से पहले सभी विवरणों का मिलान करें और प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 03 सितम्बर 2026, 9:56 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें