अटल आवासीय विद्यालय में बिना परीक्षा TGT PGT शिक्षक बनने का मौक , लगभग ₹35000 सैलरी

4 सितम्बर 2026, 1:09 अपराह्न IST

Share

अगर आप टीचिंग फील्ड में सरकारी या आउटसोर्सिंग के जरिए एक शानदार मौका तलाश रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश से एक बेहतरीन अपडेट आई है। यूपी के अटल आवासीय विद्यालय (प्रयागराज और गोंडा) में TGT और PGT गेस्ट टीचर्स के पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है।

सबसे अच्छी बात यह है कि इन भर्तियों के लिए आपको कोई आवेदन शुल्क (Application Fee) नहीं देना है। अगर आप भी शिक्षक बनकर बच्चों का भविष्य संवारना चाहते हैं, तो चलिए इन दोनों जिलों की भर्ती की पूरी डिटेल आसान भाषा में समझते हैं।

Atal Awasiya Vidyalaya Teacher Recruitment 2026

विवरणप्रयागराज मंडलगोंडा (देवीपाटन) मंडल
कुल पद04 पद11 पद
आवेदन की शुरुआत01 सितंबर 202602 सितंबर 2026
अंतिम तिथि15 सितंबर 202611 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क₹0 (सभी वर्गों के लिए बिल्कुल फ्री)₹0 (सभी वर्गों के लिए बिल्कुल फ्री)
अधिकतम आयु50 वर्ष (01/07/2026 तक)50 वर्ष (01/07/2026 तक)
आवेदन का माध्यमऑफलाइन (डाक द्वारा)ऑफलाइन (डाक / ईमेल द्वारा)

रिक्तियों का विवरण (Subject-wise Seats)

1. प्रयागराज मंडल (कुल 04 पद) के लिए

  • PGT इतिहास: 01 पद
  • PGT राजनीति विज्ञान: 01 पद
  • PGT कॉमर्स: 01 पद
  • TGT सामाजिक अध्ययन: 01 पद

2. गोंडा मंडल (कुल 11 पद) के लिए

  • PGT गणित: 01 पद
  • PGT अर्थशास्त्र: 01 पद
  • PGT समाजशास्त्र: 01 पद
  • PGT इतिहास: 01 पद
  • PGT राजनीति विज्ञान: 01 पद
  • TGT विज्ञान: 02 पद
  • TGT सामाजिक अध्ययन: 02 पद
  • TGT अंग्रेजी: 02 पद

गेस्ट टीचर के रुप में हो रही नियुक्ति

यह भर्ती आउटसोर्सिंग/गेस्ट टीचर (Guest Teacher) आधार पर की जा रही है। यह स्थायी (Permanent) सरकारी नौकरी नहीं है। चयनित शिक्षकों को अटल आवासीय विद्यालय समिति के नियमों के अनुसार निर्धारित मासिक मानदेय और सेवा शर्तें प्रदान की जाएंगी।

आईए जानते हैं, आवेदन कैसे करें?

यह प्रक्रिया ऑफलाइन है, इसलिए ध्यानपूर्वक सही पते पर अपना फॉर्म भेजें:

प्रयागराज के लिए: आवेदन पत्र को पूरी तरह भरकर, सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स (शैक्षणिक मार्कशीट, पहचान पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र आदि) की फोटोकॉपी के साथ इस पते पर भेजें:

पता: उप श्रम आयुक्त, श्रम मंडल, 09 मेयो रोड, प्रयागराज, पिन कोड – 211002 अंतिम तिथि: 15 सितंबर 2026

गोंडा के लिए: आप अपना फॉर्म डाक द्वारा नीचे दिए गए पते पर भेज सकते हैं या फिर ईमेल के जरिए भी सबमिट कर सकते हैं:

पता: कार्यालय उपश्रमायुक्त, देवीपाटन मंडल, गोंडा, पिन कोड – 271001 ईमेल आईडी: aavgonda@gmail.com अंतिम तिथि: 11 सितंबर 2026

आवेदन से जुड़ी ध्यान रखने योग्य बातें

  • रोजगार संगम पोर्टल: इस भर्ती के लिए यूपी रोजगार संगम (Sewayojan) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य नहीं है।
  • दस्तावेज़ सत्यापन: फॉर्म भरने से पहले सभी शैक्षणिक मार्कशीट, पहचान पत्र और पासपोर्ट आकार की फोटो तैयार रखें।
  • गलती न करें: ऑफलाइन फॉर्म में अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बिल्कुल सही भरें ताकि साक्षात्कार या आगे की चयन प्रक्रिया की सूचना आप तक पहुंच सके।

समय बहुत कम है, इसलिए अगर आप निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं तो अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना तुरंत अपना फॉर्म स्पीड पोस्ट करें या ईमेल द्वारा भेजें!

गोंडा जिला का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म देखें।

प्रयागराज जनपद का नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म देखें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 04 सितम्बर 2026, 1:09 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें