CBSE CTET Exam Date 2026 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 की राह देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से नई परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। सीबीएसई के विभागीय अधिकारियों सीटीईटी परीक्षा की नई तिथि आधिकारिक तौर पर घोषित कर दी है।
गौरतलब है कि पहले यह परीक्षा 6 सितंबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद बोर्ड ने आवेदन पोर्टल को 1 सितंबर तक दोबारा खोला था ताकि बचे हुए अभ्यर्थी भी अपना पंजीकरण पूरा कर सकें। विभागीय अधिकारियों के अनुसार , अब सीबीएसई की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है और नई घोषणा के मुताबिक यह परीक्षा 9 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Note : अभी सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल X अकाउंट पर परीक्षा डेट को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। अगर CBSE सीटेट की ओर से आधिकारिक जानकारी आती है, तो जल्द ही वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
कब और कैसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड?
परीक्षा तिथि की घोषणा के बाद अभ्यर्थियों के मन में सबसे बड़ा सवाल एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप को लेकर है। बोर्ड के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर की जानकारी (Exam City Slip) परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले मिल जाएगी, जिससे वे अपने आने-जाने का इंतजाम समय रहते कर सकें।
वहीं, मुख्य प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक 4 दिन पहले 4 अक्टूबर 2026 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड सीबीएसई के आधिकारिक पोर्टल ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि के जरिए लॉगिन करना होगा। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, पाली और समय जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों को अच्छे से जांचना जरूरी है।
जानिए क्या रहेगा परीक्षा का पैटर्न
सीटीईटी परीक्षा का आयोजन दो अलग-अलग स्तरों के लिए किया जाता है। प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए पेपर-1 आयोजित होता है। इसमें बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, गणित, पर्यावरण अध्ययन, भाषा-1 और भाषा-2 से कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 150 अंकों के होते हैं।
दूसरी ओर, उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए पेपर-2 का आयोजन किया जाता है। इसमें बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1 और भाषा-2 के अलावा अभ्यर्थी के वर्ग के अनुसार गणित व विज्ञान या फिर सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान विषय शामिल होते हैं। इसमें भी 150 अंकों के कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। दोनों ही पेपर को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) का समय मिलता है।
तमाम परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फर्जी खबर पर भरोसा न करें और परीक्षा से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नज़र बनाए रखें।
