भारत सरकार फ्री कोचिंग योजना 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ₹75,000 तक की फीस और ₹4,000 मासिक स्टाइपेंड, जानिए कैसे करें आवेदन

6 सितम्बर 2026, 3:16 अपराह्न IST

Share

Free Coaching For SCs, OBCs And Beneficiaries Of PM CARES Children: अगर आप भी UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, JEE, NEET, NDA या किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन भारी-भरकम कोचिंग फीस के कारण परेशान हैं, तो केंद्र सरकार आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (Ministry of Social Justice and Empowerment) के तहत काम करने वाले डॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (DAF) ने “फ्री कोचिंग योजना 2026” के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस योजना के जरिए मेधावी छात्रों को परीक्षाओं की तैयारी के लिए ₹75,000 तक की आर्थिक सहायता और पढ़ाई के दौरान हर महीने ₹4,000 का स्टाइपेंड दिया जा रहा है। आवेदन की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर 31 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं।

Free Coaching For SCs, OBCs And Beneficiaries Of PM CARES Children Scheme से जुड़ी मुख्य बातें एक नज़र में

योजना का नामअनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और प्रधानमंत्री केयर चिल्ड्रन स्कीम के लाभार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग
संचालन संस्थाडॉ. अंबेडकर फाउंडेशन (DAF) / केंद्रीय विश्वविद्यालय
लाभार्थीSC, OBC (वार्षिक आय ₹8 लाख तक) और PM CARES योजना के बच्चे
आवास/स्टाइपेंड₹4,000 प्रति माह (अधिकतम 12 महीने तक)
आवेदन की अवधि03 अगस्त 2026 से 31 अक्टूबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (National Scholarship Portal – NSP)
आधिकारिक वेबसाइटscholarships.gov.in

कोर्स के अनुसार मिलने वाली फीस सहायता

सरकार ने अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अवधि के आधार पर अधिकतम कोचिंग फीस तय की है।

कोर्स / परीक्षाअधिकतम फीस सहायतान्यूनतम अवधि
UPSC / State PSC (Civil Services)₹75,000/-12 महीने
JEE / NEET / IES / GATE₹75,000/-09 से 12 महीने
CLAT / PSU₹50,000/-06 से 09 महीने
SSC / Railway (RRB)₹40,000/-06 से 09 महीने
GRE / GMAT / IELTS / TOEFL₹35,000/-03 से 06 महीने
NDA / CDS₹20,000/-03 से 04 महीने

स्टाइपेंड और अन्य प्रोत्साहन राशि

कोचिंग फीस के अलावा छात्रों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए वित्तीय मदद भी दी जाती है:

  • मासिक स्टाइपेंड: कोर्स की अवधि के दौरान हर महीने ₹4,000 दिए जाते हैं।
  • इंसेंटिव (मंस क्लियर करने पर): यदि छात्र सिविल सर्विसेज परीक्षा की मेन्स स्टेज क्लियर कर लेता है, तो इंटरव्यू की तैयारी के लिए ₹15,000 की अतिरिक्त राशि दी जाती है।
  • DBT ट्रांसफ़र: सभी तरह की धनराशि सीधे छात्र के आधार-लिंक्ड बैंक खाते में भेजी जाती है।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को SC या OBC वर्ग से होना अनिवार्य है और पारिवारिक वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। PM CARES Children Scheme के लाभार्थियों के लिए आय या जाति की कोई सीमा नहीं है और उन्हें बिना मेरिट लिस्ट के सीधे प्रवेश दिया जाता है।

12वीं स्तर की परीक्षाओं (जैसे JEE, NEET) के लिए 10वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए, जबकि ग्रेजुएशन स्तर की परीक्षाओं (जैसे UPSC, SSC) के लिए 12वीं में 50% अंक अनिवार्य हैं। छात्रों का चयन 10वीं/12वीं/ग्रेजुएशन के अंकों की मेरिट के आधार पर संबंधित केंद्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा किया जाता है। प्रत्येक कैटेगरी में 30% सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी गई हैं।

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं।
  2. यदि आपने NSP पर OTR (One Time Registration) नहीं किया है, तो आधार OTP सत्यापन के माध्यम से अपना OTR नंबर प्राप्त करें।
  3. OTR और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें और ‘Schemes On NSP’ टैब में जाएं।
  4. ‘Department of Social Justice & Empowerment’ के तहत फ्री कोचिंग योजना का चयन करें और फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता व विवरण भरें।
  5. आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मार्कशीट और फोटो स्कैन करके अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

सूचना देखें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 06 सितम्बर 2026, 3:16 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें