UPSSSC Computer Operator Apply Online 2026: यूपी महाधिवक्ता कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती, ₹81,000 तक मिलेगा वेतन

7 सितम्बर 2026, 8:49 पूर्वाह्न IST

Share

UPSSSC Computer Operator Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे और कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कंप्यूटर कैडर के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरु हो गया है।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति महाधिवक्ता कार्यालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय (प्रयागराज) में होगी। यानी आपको एक प्रतिष्ठित और बड़े सरकारी विभाग में काम करने का मौका मिलेगा। इसके लिए आयोग के आधिकारिक पोर्टल upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी एक नज़र में

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नामकंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A एवं सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर
तैनाती का विभागमहाधिवक्ता कार्यालय, इलाहाबाद उच्च न्यायालय
कुल रिक्तियां12 पद
आवेदन की शुरुआत7 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि28 सितंबर 2026
फीस/फॉर्म संशोधन की अंतिम तिथि05 अक्टूबर 2026
आवेदन शुल्क₹25 (सभी वर्गों के लिए प्रोसेसिंग फीस)
चयन प्रक्रियाUP PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग + मुख्य परीक्षा

आइए जानते हैं! क्या है शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा?

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही –

  • कंप्यूटर डिप्लोमा/सर्टिफिकेट: NIELIT से ‘O’ Level सर्टिफिकेट या कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा होना जरूरी है।
  • कार्य अनुभव: कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A पद के लिए कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम 3 साल का अनुभव और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 2 साल का अनुभव मांगा गया है।
  • PET 2025 अनिवार्य: अभ्यर्थी का UP PET 2025 परीक्षा में शामिल होना ज़रूरी है। PET के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर रिक्तियों के 15 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए। राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन? (Salary Structure)

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार काफी आकर्षक वेतनमान मिलेगा।

  • कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A: पे मैट्रिक्स लेवल-04 के तहत ₹25,500 से ₹81,100 प्रति माह का वेतनमान मिलेगा।
  • सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर: पे मैट्रिक्स लेवल-02 के तहत ₹19,900 से ₹63,200 प्रति माह का वेतनमान मिलेगा। (मूल वेतन के अलावा राज्य सरकार द्वारा लागू अन्य भत्ते और सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।)

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए ‘Live Advertisement’ सेक्शन में जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और ₹25 का आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें। ध्यान रखें कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 07 सितम्बर 2026, 8:49 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें