UIIC AO Vacancy 2026: सरकारी बीमा कंपनी में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 225 पदों पर निकली सीधी भर्ती

7 सितम्बर 2026, 12:22 अपराह्न IST

Share

UIIC AO Vacancy 2026: अगर आप बैंकिंग या इंश्योरेंस सेक्टर में एक बेहतरीन प्रशासनिक पद (Administrative Officer) की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1) के 225 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती में जनरलिस्ट पदों के साथ-साथ हिंदी अधिकारी के पद भी शामिल हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि चयनित उम्मीदवारों का शुरुआती सकल वेतन (Gross Salary) मेट्रो शहरों में लगभग ₹1.10 लाख प्रति माह तक होगा। अगर आप भी इस बेहतरीन अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हो रही है।

UIIC एओ भर्ती 2026: मुख्य तिथियां और पदों का विवरण

कंपनी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, इस भर्ती की प्रथम चरण (Prelims) की परीक्षा 22 अक्तूबर 2026 और मुख्य परीक्षा (Mains) 30 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

विवरणमहत्वपूर्ण तिथियां / पद संख्या
बीमा कंपनी का नाम यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC)
आवेदन शुरू होने की तिथि08 सितंबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि28 सितंबर 2026
प्रथम चरण (Prelims) परीक्षा22 अक्तूबर 2026
मुख्य (Mains) परीक्षा30 नवंबर 2026
प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट)200 पद
प्रशासनिक अधिकारी (हिंदी अधिकारी)25 पद
कुल रिक्तियां225 पद

आरक्षित वर्ग के अनुसार पदों की संख्या

वर्गजनरलिस्टहिंदी अधिकारी
ST181
SC304
OBC627
EWS222
UR6811
कुल20025

कौन कर सकता है आवेदन?

​इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास पद के अनुसार निम्नलिखित शैक्षणिक योग्यता होनी अनिवार्य है।

  • ​प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट): अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (Post Graduation) डिग्री होनी चाहिए। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 60% अंक अनिवार्य हैं, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 55% अंक निर्धारित हैं।
  • ​प्रशासनिक अधिकारी (हिंदी अधिकारी): संबंधित निर्धारित विषय संयोजन के साथ स्नातकोत्तर (PG) डिग्री होना आवश्यक है।
  • ​कट-ऑफ डेट: शैक्षणिक योग्यता 30 जून 2026 तक पूरी हो जानी चाहिए। यदि परीक्षा परिणाम 30 जून 2026 के बाद घोषित होता है, तो ऐसे उम्मीदवार पात्र नहीं होंगे।
  • ​कंप्यूटर ज्ञान: इसके अलावा सभी उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान होना भी जरूरी है।

देखें कितनी होनी चाहिए आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 30 जून 2026 के आधार पर की जाएगी, यानी अभ्यर्थी का जन्म 30 जून 1996 से 30 जून 2005 के बीच होना अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

कितना मिलेगा सैलरी

कितना मिलेगा सैलरी और सुविधाविवरण
प्रारंभिक मूल वेतन (Basic Pay)₹82,485 प्रति माह
अनुमानित कुल वेतन (Gross Salary)लगभग ₹1,10,000 प्रति माह (महानगरों में)
अन्य सरकारी सुविधाएंNPS, मेडिकल अलाउंस, लीज पर आवास, ग्रेच्युटी और LTA आदि

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों का चयन पारदर्शी और बहु-स्तरीय प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। इसमें सबसे पहले प्रथम चरण की परीक्षा होगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा और वर्णनात्मक परीक्षा (Descriptive Test) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद साक्षात्कार (Interview) और मेरिट लिस्ट के आधार पर अंतिम चयन होगा।

  • आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को ₹1,000 + GST देना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और यूआईआईसी के स्थायी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुल्क माफ है, उन्हें केवल ₹250 + GST सेवा शुल्क देना होगा।

आइए जानते हैं, आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 8 सितंबर 2026 से यूआईआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Recruitment’ सेक्शन में अपना नया रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद अपनी शैक्षणिक जानकारी भरकर फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा पत्र अपलोड करना होगा। अंत में ऑनलाइन फीस का भुगतान करके अपना फॉर्म जमा करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें। ( लिंक 8 सितंबर को एक्टिवेट होगा। )

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 07 सितम्बर 2026, 12:22 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें