UPTET Certificate Out 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की यूपीटीईटी परीक्षा में सफल रहे 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म कर दिया है। आयोग ने 7 सितंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर UPTET 2026 के डिजिटल प्रमाण-पत्र (Certificates) अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
अगर आपने भी यह परीक्षा पास की है, तो इसके लिए आपको किसी साइबर कैफे जाने या कंप्यूटर ढूंढने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप अपने एंड्रॉयड या आईफोन (Smartphone) का इस्तेमाल करके घर बैठे ही इसे पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं।
UPTET 2026: एक नज़र में परीक्षा का प्रदर्शन
इस बार दोनों पेपरों को मिलाकर 13.30 लाख से ज्यादा उम्मीदवार पास हुए हैं। आयोग द्वारा जारी आंकड़े आप नीचे टेबल में देख सकते है।
| स्तर | शामिल अभ्यर्थी | उत्तीर्ण अभ्यर्थी | पास प्रतिशत |
|---|---|---|---|
| पेपर 1 (प्राथमिक: कक्षा 1 से 5) | 7,13,648 | 5,71,435 | 80.07% |
| पेपर 2 (उच्च प्राथमिक: कक्षा 6 से 8) | 10,57,021 | 7,59,513 | 71.85% |
अपने मोबाइल फोन से UPTET सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें? देंगे Steps
स्मार्टफोन से आसानी से सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं या डायरेक्ट सर्टिफिकेट https://certificates.upessc.org/ की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज खुलते ही ‘Notice Board’ सेक्शन में जाएं और UPTET Certificate 2026 Link पर टैप करें।

- अपना रोल नंबर, जन्मतिथि (DOB) और कैप्चा कोड सही-सही दर्ज करें।
- अब’Submit’ बटन दबाते ही आपका सर्टिफिकेट स्क्रीन पर आ जाएगा। अब ऊपर शेयर या प्रिंट ऑप्शन में जाकर ‘Save as PDF’ चुन लें।
आगे की भर्तियों के लिए रखें ध्यान
सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के तुरंत बाद अपने नाम, पिता के नाम और प्राप्त अंकों की स्पेलिंग अच्छी तरह चेक कर लें। आगामी सुपर टेट (Super TET) और अन्य शिक्षक भर्तियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में यह प्रमाण-पत्र सबसे अहम दस्तावेज साबित होगा।
