GIMS Staff Nurse Form 2026: यूपी के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में स्टाफ नर्स बनने का शानदार मौका, 7 अक्टूबर तक करें अप्लाई

8 सितम्बर 2026, 2:48 अपराह्न IST

Share

GIMS Staff Nurse Recruitment 2026: अगर आप मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और स्टाफ नर्स के रूप में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक बेहद राहत भरी और अच्छी खबर है। ग्रेटर नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) ने स्टाफ नर्स के 100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी रखी है।

पहले इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 7 सितंबर निर्धारित थी, जिसे अब अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बढ़ाकर 7 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। ऐसे में जो उम्मीदवार किसी वजह से पहले फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके पास अब एक महीने का अतिरिक्त समय है।

GIMS Staff Nurse 2026

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
संस्थान का नामराजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS), ग्रेटर नोएडा
पद का नामस्टाफ नर्स
कुल रिक्तियां100 पद
आवेदन की नई अंतिम तिथि7 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटgims.ac.in
चयन प्रक्रियाकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

देखें क्या है योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क ?

  • शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी के पास इंडियन नर्सिंग काउंसिल या राज्य चिकित्सा फैकल्टी से मान्यता प्राप्त संस्थान से 4-वर्षीय B.Sc नर्सिंग डिग्री अथवा B.Sc नर्सिंग (पोस्ट बेसिक) का 2-वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, GNM डिप्लोमा धारक उम्मीदवार जो स्टेट नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड हों और जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त अस्पताल में 2 साल का कार्य अनुभव हो, वे भी पात्र हैं।
  • आयु सीमा (1 जुलाई 2026 तक): उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
वर्ग / श्रेणीआवेदन शुल्क
अनारक्षित (General), OBC एवं EWS₹1,298
अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST)₹944
दिव्यांग (PwD) अभ्यर्थी₹0 (निःशुल्क)

100 अंकों की CBT परीक्षा से होगा चयन

चयन के लिए अभ्यर्थियों को 100 अंकों की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में हर सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर 0.25 (1/4) अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।

कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  1. सबसे पहले GIMS की आधिकारिक वेबसाइट gims.ac.in/recruitment पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए Staff Nurse Recruitment के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  3. New Registration विकल्प चुनकर अपनी मूलभूत जानकारी दर्ज करें और पंजीकरण पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके शैक्षणिक विवरण भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  5. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए भरे गए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 08 सितम्बर 2026, 2:48 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें