UP Forth Class Bharti 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग में 10वीं पास के लिए 256 पदों पर आउटसोर्सिंग भर्ती , 6 जिलों में

9 सितम्बर 2026, 9:20 पूर्वाह्न IST

Share

UP Forth Class Bharti 2026: उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। एसके मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (SK Management Services Pvt Ltd) के माध्यम से आउटसोर्सिंग (Third Party) के आधार पर चतुर्थ श्रेणी के अंतर्गत 256 पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है।

यह भर्ती राज्य के 6 प्रमुख जिलों—मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बागपत और हापुड़ के सरकारी व एडेड माध्यमिक विद्यालयों तथा कार्यालय परिसरों के लिए की जा रही है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल के जरिए 16 सितंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

256 पदों पर नोटिफिकेशन हुआ जारी

इस भर्ती अभियान में कुल 256 रिक्तियों को तीन अलग-अलग पदों में बांटा गया है। सभी पदों के लिए प्रतिमाह एक समान मानदेय तय किया गया है।

पद का नामकुल पदप्रतिमाह नियत वेतनकार्य का संक्षिप्त विवरण
चपरासी (Peon)96 पद₹11,078 ( नए नियम से न्यूनतम वेतन ₹20,000 हो चुका है)कार्यालयी अभिलेखों, कक्षाओं और पत्राचार सामग्री का रख-रखाव
चौकीदार (Watchman)64 पद₹11,078 ( नए नियम से न्यूनतम वेतन ₹20,000 हो चुका है)विद्यालय, कार्यालय परिसर व कक्षाओं की सुरक्षा एवं निगरानी
सफाईकर्मी (Sweeper)96 पद₹11,078 ( नए नियम से न्यूनतम वेतन ₹20,000 हो चुका है)परिसर, कक्षाओं एवं कार्यालय कक्षों की नियमित साफ-सफाई

किन-किन जिलों में निकली है भर्ती?

यह भर्ती उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित 6 जिलों के माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए आयोजित की जा रही है।

  • मेरठ (Meerut)
  • गाजियाबाद (Ghaziabad)
  • बुलंदशहर (Bulandshahr)
  • गौतम बुद्ध नगर – नोएडा (Gautam Buddh Nagar)
  • बागपत (Baghpat)
  • हापुड़ (Hapur)

(ध्यान दें: आवेदक का इनमें से किसी एक जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य है।)

देखें क्या है पात्रता और आयु सीमा ?

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाईस्कूल (10th/SSC) पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसी पूर्व कार्य अनुभव की आवश्यकता नहीं है।
  • आयु सीमा (General): न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है। पुरुष, महिला, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक और खिलाड़ी वर्ग के अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए जरूरी पेपर्स

चयनित अभ्यर्थियों को साक्षात्कार और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी 2-2 स्वप्रमाणित (self-attested) फोटोकॉपी जमा करनी होगी।

  1. 10वीं का अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र
  2. आधार कार्ड व पैन कार्ड
  3. 4 नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  4. बैंक पासबुक या कैंसल्ड चेक
  5. निवास प्रमाण पत्र (संबंधित जनपद का मूल निवासी प्रमाण)
  6. सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र
  7. जाति प्रमाण पत्र एवं सेवायोजन पंजीयन प्रमाण पत्र
  8. यूएएन (UAN) एवं ईएसआईसी (ESIC) नंबर (यदि उपलब्ध हो)

आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। योग्य अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक सेवायोजन पोर्टल (sevayojan.nic.in) पर जाएं। वहां आउटसोर्सिंग जॉब्स (Outsourcing Jobs) वाले सेक्शन में जाकर अपने जिले के अनुसार संबंधित पद का चयन करें और 16 सितंबर 2026 से पहले अपना फॉर्म सबमिट कर दें।

ऑनलाइन आवेदन करने और नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 09 सितम्बर 2026, 9:20 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें