RRB Group D New Vacancy 2026: रेलवे में 30 हजार ग्रुप डी पदों पर बंपर भर्ती की तैयारी, देखे कब तक होगा आवेदन , होगी योग्यता?

9 सितम्बर 2026, 10:53 पूर्वाह्न IST

Share

RRB Group D New Vacancy 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद बड़ी और खुशखबरी सामने आ रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2026 के लिए लेवल-1 (पूर्व में ग्रुप डी) के अंतर्गत खाली पड़े पदों का ब्यौरा जुटाने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स और रेलवे बोर्ड के हालिया निर्देशों के अनुसार, सभी रेलवे जोन्स और प्रोडक्शन यूनिट्स से रिक्त पदों का डेटा मांगा जा रहा है। आंकड़ों का मूल्यांकन पूरा होते ही लगभग 30,000 पदों पर नई ग्रुप डी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन सितंबर-अक्टूबर 2026 तक जारी कर दिया जाएगा, जबकि आवेदन की प्रक्रिया दिसंबर से पहले शुरू होने की पूरी संभावना है।

RRB Group D भर्ती 2026

रेलवे बोर्ड द्वारा जोनों को जारी शेड्यूल के मुताबिक प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।

विवरणसंभावित समय सीमा / जानकारी
भर्ती संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का स्तरलेवल-1 (Group D)
संभावित कुल पद30,000 पद
डेटा फीड व जोनल समीक्षाअगस्त 2026 तक
आधिकारिक नोटिफिकेशन तिथिसितंबर – अक्टूबर 2026
आवेदन शुरू होने की संभावनादिसंबर 2026 से पहले
आधिकारिक वेबसाइटrrbapply.gov.in

इन 14 प्रमुख डिपार्टमेंट में होंगी भर्तियां

इस भर्ती के तहत रेलवे के तकनीकी और गैर-तकनीकी सुरक्षा से जुड़े 14 अलग-अलग विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा:

  • ट्रैक और इंजीनियरिंग विभाग: ट्रैक मेंटेनर्स ग्रेड-IV, असिस्टेंट पॉइंटसमैन बी, असिस्टेंट पी.वे, असिस्टेंट ब्रिज और असिस्टेंट ट्रैक मशीन।
  • मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल विभाग: असिस्टेंट वर्कशॉप, असिस्टेंट कैरिज एंड वैगन, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल/इलेक्ट्रिकल) और असिस्टेंट टीएल एंड एसी।
  • ट्रैफिक व सिग्नल विभाग: असिस्टेंट ऑपरेशंस (इलेक्ट्रिकल), असिस्टेंट TRD और असिस्टेंट सिग्नल एंड टेलीकॉम (S&T)।

ये होगी योग्यता, आयु सीमा और फीस

  • शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। पदों के अनुसार NCVT/SCVT से ITI या समकक्ष योग्यता वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी।
  • आयु सीमा: सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष रहने का अनुमान है। नियमानुसार आरक्षित वर्गों (SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष) को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
श्रेणी / वर्गसंभावित आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (Gen/OBC/EWS)₹500 (CBT परीक्षा देने पर आंशिक शुल्क रिफंड)
एससी / एसटी / महिला / दिव्यांग / ईबीसी₹250 (CBT परीक्षा में शामिल होने पर पूरा शुल्क रिफंड)

आइये जानते है , कैसे होगा आवेदन?

  1. जैसे ही नोटिफिकेशन जारी होगा, रेलवे के आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. Apply Online लिंक पर क्लिक करके अपना नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके अपना व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
  4. निर्धारित साइज में अपनी नई फोटो, हस्ताक्षर और जाति/शैक्षणिक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  5. अपनी श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें और भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट संभालकर रख लें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 09 सितम्बर 2026, 10:53 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें