SSC GD Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से आयोजित एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। आयोग द्वारा लिखित परीक्षा का परिणाम किसी भी क्षण जारी किया जा सकता है। एसएससी इस परिणाम को मेरिट लिस्ट (PDF) के रूप में अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपलोड करेगा, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर दर्ज होंगे।
जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में शामिल होगा, वे चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा (PET/PST) के लिए क्वालिफाई माने जाएंगे। वहीं, जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफलता से थोड़े दूर रह जाएं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि एसएससी आगामी दिनों में कई बंपर भर्तियां निकालने जा रहा है।
सुरक्षा बल-वार कुल 25487 पदों की डिटेल्स
एसएससी जीडी भर्ती 2026 के माध्यम से विभिन्न अर्धसैनिक बलों (CAPFs) में कुल 25,487 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
| सुरक्षा बल का नाम (Force) | कुल रिक्तियां |
|---|---|
| सीआईएसएफ (CISF) | 14,595 पद |
| सीआरपीएफ (CRPF) | 5,490 पद |
| एसएसबी (SSB) | 1,764 पद |
| असम राइफल्स (AR) | 1,706 पद |
| आईटीबीपी (ITBP) | 1,293 पद |
| बीएसएफ (BSF) | 616 पद |
| एसएसएफ (SSF) | 23 पद |
रिजल्ट के साथ जारी होगा कटऑफ: देखें संभावित अंक
परीक्षा के स्तर और अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर इस वर्ष संभावित कटऑफ अंक निम्नलिखित रहने का अनुमान है:
| श्रेणी (Category) | संभावित कटऑफ (Expected Cutoff) |
|---|---|
| अनारक्षित (General/UR) | 148 – 156 अंक |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 145 – 153 अंक |
| आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) | 142 – 150 अंक |
| अनुसूचित जाति (SC) | 134 – 142 अंक |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 124 – 134 अंक |
SSC की आने वाली अन्य प्रमुख भर्तियां (2026-27)
एसएससी केवल जीडी ही नहीं, बल्कि 10वीं पास से लेकर स्नातक (Graduation) पास युवाओं के लिए कई अन्य प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की भर्तियां भी लाने जा रहा है।
| परीक्षा का नाम | शैक्षणिक योग्यता | मुख्य पद / विभाग | संभावित नोटिफिकेशन |
|---|---|---|---|
| SSC CHSL 2026 | 12वीं पास | LDC, JSA, DEO | आवेदन जारी (अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर) |
| SSC GD Constable 2027 | 10वीं पास | CAPFs (BSF, CISF, CRPF आदि) | इसी महीने (सितंबर) |
| SSC CPO (Sub-Inspector) | ग्रेजुएशन | दिल्ली पुलिस व CAPF में SI | जल्द घोषित होगा |
| SSC MTS & हवलदार | 10वीं पास | मल्टी-टास्किंग स्टाफ व हवलदार | आगामी परीक्षा शेड्यूल में |
| SSC Stenographer (Grade C & D) | 12वीं पास + आशुलिपि | मंत्रालयों में स्टेनोग्राफर | आगामी परीक्षा शेड्यूल में |
| SSC CGL | स्नातक (Graduation) | इंस्पेक्टर, ASO, टैक्स असिस्टेंट | आगामी परीक्षा शेड्यूल में |
ऐसे चेक करें SSC GD 2026 का रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ऊपर दिए गए ‘Result’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- ‘Constable-GD’ टैब में जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।
- पीडीएफ में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें। यदि आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आप फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालिफाई हो चुके हैं।
