UPSSSC Livestock Extension Officer 2026: उत्तर प्रदेश में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1,251 पदों पर निकला विज्ञापन! ₹92,300 तक सैलरी

9 सितम्बर 2026, 10:04 अपराह्न IST

Share

UPSSSC Livestock Extension Officer 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक और बेहतरीन अवसर सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पशुपालन निदेशालय के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी (Livestock Extension Officer) के 1,251 पदों पर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।

इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC UPSSSC Livestock Extension Officer 2026

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी मुख्य जानकारियों और तिथियों को नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरणसंबंधित जानकारी
भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नामपशुधन प्रसार अधिकारी
विज्ञापन संख्या17-परीक्षा/2026
कुल पद1,251 पद (1,248 सामान्य भर्ती + 3 विशेष चयन)
आवेदन शुरू होने की तिथि09 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि29 सितंबर 2026
फॉर्म संशोधन की अंतिम तिथि06 अक्टूबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

पात्रता, आयु सीमा और सैलरी स्ट्रक्चर

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से जीव विज्ञान (Biology) समूह के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों का पीईटी-2025 (PET-2025) में शामिल होना और वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी है।

श्रेणीनिर्धारित मानक
शैक्षणिक योग्यताजीव विज्ञान (Biology) विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण
अनिवार्य अर्हतापीईटी-2025 (PET-2025) का वैध स्कोरकार्ड
आयु सीमा21 से 40 वर्ष (नियमानुसार छूट लागू)
पे स्केल / सैलरीपे-मैट्रिक्स लेवल-5 (₹29,200 से ₹92,300)

चयन प्रक्रिया और आवेदन करने का आसान तरीका

अभ्यर्थियों की प्रारंभिक छंटनी पीईटी-2025 के अंकों के आधार पर की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को ही मुख्य लिखित परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर विज्ञापन संख्या 17-परीक्षा/2026 के लिंक को खोलें और दिशा-निर्देश पढ़ें।
  3. Apply Online विकल्प पर क्लिक कर अपने पीईटी-2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें और आवश्यक दस्तावेज, फोटो तथा हस्ताक्षर अपलोड करें।
  5. ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म की री-चेकिंग करें और सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 09 सितम्बर 2026, 10:04 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें