CTET 2026 Passing Marks & Exam Pattern: कब होगी सीटीईटी परीक्षा! देखें पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए और परीक्षा पैटर्न

10 सितम्बर 2026, 7:15 अपराह्न IST

Share

CTET 2026 Passing Marks & Exam Pattern: सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सीबीएसई की ओर से सितंबर सेशन के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को 10 सितंबर तक फॉर्म में करेक्शन करने का आखिरी मौका दिया गया था। लेकिन इसी बीच आए एक आधिकारिक नोटिस ने उम्मीदवारों के बीच काफी हलचल पैदा कर दी है। दरअसल, अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यह परीक्षा सितंबर के बजाय दिसंबर 2026 में आयोजित की जा सकती है।

क्या वाकई टल गई है परीक्षा की तारीख?

सीबीएसई द्वारा फॉर्म करेक्शन के लिए जारी किए गए नए नोटिफिकेशन में एक अजीब बदलाव देखने को मिला। इससे पहले तक आने वाले सभी ऑफिशियल नोटिस में फाइल नंबर F.No.: CBSE/CTET/SEPTEMBER-2026 लिखा होता था, लेकिन इस बार जारी हुए नोटिस में यह बदलकर F.No.: CBSE/CTET/December-2026 हो गया है।

अचानक से ‘सितंबर’ की जगह ‘दिसंबर’ लिखे होने के कारण अभ्यर्थियों में यह भ्रम फैल गया है कि परीक्षा आगे खिसक गई है। हालांकि, कुछ लोग इसे सिर्फ टाइपिंग की गलती (क्लैरिकल एरर) भी मान रहे हैं, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी सीबीएसई की तरफ से इस पर कोई सफाई या स्पष्टीकरण नहीं आया है। ऐसे में परीक्षा के दिसंबर में टलने की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता।

कैसा रहता है CTET का एग्जाम पैटर्न?

जो उम्मीदवार सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उन्हें अपनी तैयारी बिना किसी ढिलाई के जारी रखनी चाहिए। परीक्षा चाहे जब भी हो, सिलेबस और पैटर्न को समझना सबसे जरूरी है। CTET में कुल दो पेपर होते हैं—दोनों ही 150-150 अंकों के होते हैं और इनमें बहुविकल्पीय (MCQs) प्रश्न पूछे जाते हैं।

परीक्षाकिस क्लास के लिए?कुल प्रश्नकुल अंकमुख्य विषय
पेपर 1कक्षा 1 से 5वीं150150बाल विकास (CDP), गणित, पर्यावरण अध्ययन, भाषा I और भाषा II
पेपर 2कक्षा 6 से 8वीं150150बाल विकास (CDP), भाषा I, भाषा II + (गणित व विज्ञान या सामाजिक विज्ञान)

ध्यान दें कि पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में ही हर विषय से 30-30 प्रश्न पूछे जाते हैं, जबकि पेपर 2 में संबंधित मुख्य विषय (साइंस/मैथ्स या सोशल साइंस) से 60 प्रश्न आते हैं।

पास होने के लिए कितने नंबर हैं जरूरी?

शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम कटऑफ मार्क्स हासिल करने होते हैं:

  • सामान्य वर्ग (General/UR): कम से कम 60% अंक (90 नंबर out of 150)
  • आरक्षित वर्ग (OBC/SC/ST/PwD): कम से कम 55% अंक (82.5 नंबर out of 150)

परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग टाइम

सीटीईटी परीक्षा आमतौर पर दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाती है। उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे (120 मिनट) पहले पहुंचना होता है।

शिफ्टपरीक्षा का समयसेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम
पहली शिफ्ट (Shift 1)सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तकसुबह 7:30 बजे
दूसरी शिफ्ट (Shift 2)दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तकदोपहर 12:30 बजे

यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो सीबीएसई के आधिकारिक अपडेट्स पर नजर बनाए रखें और अपनी तैयारी को पूरी रफ्तार से जारी रखें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 10 सितम्बर 2026, 7:15 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें