UP Madhyamik Shiksha Peon Online Form 2026: यूपी के सहायता प्राप्त स्कूलों में चपरासी, चौकीदार और सफाईकर्मी के ऑनलाइन आवेदन शुरु

12 सितम्बर 2026, 6:28 अपराह्न IST

Share

UP Madhyamik Shiksha Peon Online Form 2026: यदि आप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल के रहने वाले हैं और 10वीं पास करके एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग से सहायता प्राप्त विद्यालयों में सफाई कर्मी, चौकीदार और परिचारक (चपरासी) के पदों पर आउटसोर्स (थर्ड पार्टी) आधार पर नई भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

यह भर्ती उत्तर प्रदेश सेवायोजन पोर्टल के जरिए ‘आई टी वर्ल्ड’ (I T World) कंपनी द्वारा आयोजित की जा रही है। 11 सितंबर 2026 को पोर्टल पर इसका नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

एक नज़र में: भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें

अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले इससे जुड़ी मुख्य जानकारियों पर एक नज़र डाल लें।

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
विभाग का नाममाध्यमिक शिक्षा विभाग (उत्तर प्रदेश)
कुल रिक्तियां35 पद
आवेदन की शुरुआत11 सितंबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि19 सितंबर 2026
मासिक वेतन (Salary)अब न्यूनतम वेतन ₹20000 हो चुका है।
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास (High School / SSC)
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
कहां कहां निकली भर्ती! गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर
आधिकारिक पोर्टलhttps://sewayojan.up.nic.in/

पदों का विवरण और क्षेत्रीय बाध्यता

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 35 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पदों का विभाजन इस प्रकार है।

पद का नामकुल पद
परिचारक (Peon)15 पद
चौकीदार (Watchman)10 पद
सफाई कर्मी (Sweeper)10 पद

ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह भर्ती केवल गोरखपुर मंडल (गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया और कुशीनगर) के अभ्यर्थियों के लिए ही सीमित है। अन्य जिलों के आवेदकों के फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

देखें कौन कौन कर सकते है अप्लाई

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी विषय में 10वीं (हाईस्कूल) पास होना अनिवार्य है। किसी भी पूर्व अनुभव की जरूरत नहीं है, यानी फ्रेशर्स भी आसानी से अप्लाई कर सकते हैं।
  • वर्ग और लिंग: इस भर्ती में पुरुष, महिला, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और खिलाड़ी वर्ग—सभी आवेदन कर सकते हैं।
  • वेतनमान: चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने ₹11,078 का फिक्स वेतन दिया जाएगा, जिसमें ईपीएफ (EPF) और ईएसआईसी (ESIC) का अंशदान शामिल रहेगा।

सेवायोजन पोर्टल पर कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक सेवायोजन पोर्टल पर जाएं।
  2. अगर आप नए यूज़र हैं तो रजिस्ट्रेशन करें, अन्यथा अपनी आईडी से लॉगिन करें।
  3. ‘आउटसोर्सिंग नौकरियां’ सेक्शन में जाकर ‘I T World’ कंपनी द्वारा जारी किए गए सफाई कर्मी, चौकीदार या परिचारक के विज्ञापन को खोजें।
  4. अपनी योग्यता और पद का चयन करके ‘आवेदन करें’ बटन पर क्लिक करें।
  5. फॉर्म की सभी जानकारियों को जांचकर फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट संभालकर रख लें।

इंटरव्यू या दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फोटो और 2 सेट फोटोकॉपी साथ ले जानी होगी। ध्यान रखें, आवेदन की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2026 है, इसलिए समय रहते अपना फॉर्म जरूर भर दें।

ऑनलाइन आवेदन के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 12 सितम्बर 2026, 6:28 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें