10th Pass के लिए बिना परीक्षा सरकारी नौकरी! डाक विभाग में 23,757 पदों के लिए आवेदन जारी ! देखें पिछले साल का कट ऑफ

13 सितम्बर 2026, 7:40 पूर्वाह्न IST

Share

India Post GDS Apply Online 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और किसी कठिन प्रतियोगिता परीक्षा या लंबे कोचिंग के चक्कर में पड़े बिना सीधी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। भारतीय डाक विभाग (India Post) ने देश भर के विभिन्न पोस्टल सर्किलों के लिए ‘ग्रामीण डाक सेवक (GDS)’ भर्ती 2026 की घोषणा कर दी है। इस अभियान के तहत कुल 23,757 खाली पदों को भरा जाएगा।

इनमें मुख्य रूप से तीन तरह के पद शामिल हैं।

  • ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM)
  • असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)
  • डाक सेवक

इस भर्ती की सबसे खास और राहत देने वाली बात यह है कि अभ्यर्थियों को चयन के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा (Written Exam) या कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) से नहीं गुजरना होगा।

एक नज़र में: इंडिया पोस्ट भर्ती 2026

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती संस्थाभारतीय डाक विभाग (Department of Posts)
कुल पद23,757 पद
शैक्षणिक योग्यतागणित और अंग्रेजी के साथ 10वीं पास + स्थानीय भाषा का ज्ञान
आयु सीमा18 से 40 वर्ष (सरकारी नियमानुसार छूट लागू)
चयन प्रक्रिया10वीं के मार्क्स के आधार पर सीधी मेरिट लिस्ट
आवेदन का तरीकाऑनलाइन (GDS आधिकारिक पोर्टल द्वारा)

बिना परीक्षा के कैसे होगा चयन?

आमतौर पर किसी भी सरकारी नौकरी के लिए अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा देनी होती है, फिर कट-ऑफ लिस्ट का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन डाक विभाग ने इस प्रक्रिया को बेहद आसान रखा है।

इसमें अभ्यर्थियों का चयन केवल 10वीं कक्षा (मैट्रिक) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। यानी जिन उम्मीदवारों के 10वीं में अच्छे मार्क्स हैं, उनके लिए मेरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाने और सीधे नौकरी हासिल करने का बेहतरीन अवसर है। आगे पिछली भर्ती का कट ऑफ देख सकते है।

पिछले पोस्ट ऑफिस GDS भर्ती का cut off

राज्य / सर्किलअनारक्षित (UR)ओबीसी (OBC)ईडब्ल्यूएस (EWS)एससी (SC)एसटी (ST)दिव्यांग (PwBD)
आंध्र प्रदेश95%95%93.41%93.41%93.41%91.83%
असम92%89%86.66%86.33%86.5%76.33%
बिहार97.6%97%95%95%95%86.16%
छत्तीसगढ़95%95%93.1%91.5%90.25%87.4%
गुजरात92.8%92.2%91.8%92.6%89.2%80.4%
हरियाणा88%82%—81%81%79%
हिमाचल प्रदेश98.16%95.8%95%93.1%93.41%86.85%
जम्मू और कश्मीर97.66%96.4%95.16%95%90.65%87.4%
झारखंड97%97%95%95%95%91.2%
कर्नाटक95%95.84%90.72%93.92%91.68%89.12%
केरल95%95%95%95%95%89.3%
मध्य प्रदेश95%96%91.5%94%88.16%87.2%
महाराष्ट्र95.8%94%94%92.66%93.33%88%
उत्तर पूर्वी (North East)93%93.42%91.57%77%77%85.71%
ओडिशा88.16%90.5%88%90%84.16%85.16%
पंजाब98.4%95%92%95%95%87.69%
राजस्थान95%95%92.5%93.66%93.1%87.4%
तमिलनाडु98%97%96.2%97%96%89%
तेलंगाना95%95%93.41%93.41%95%91.83%
उत्तर प्रदेश97.33%97.8%93.1%97.33%97.46%92%
उत्तराखंड95%95%93.1%90.8%94.66%85.4%
पश्चिम बंगाल96.83%95.28%90.85%93.57%88.71%85.14%

देखें योग्यता और नियम की प्रमुख शर्तें

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी को संबंधित पोस्टल सर्किल की स्थानीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए। बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान और साइकिल चलाने का कौशल भी आवश्यक शर्तों में शामिल है।
  • आयु सीमा: सामान्य वर्ग के आवेदकों के लिए आयु 18 से 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों (SC, ST, OBC, PwBD आदि) को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें

डाक विभाग में आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हो रही है। अभ्यर्थियों को पहले अपना One-Time Registration (OTR) पूरा करना होगा, जिसके बाद वे फाइनल फॉर्म सबमिट कर सकेंगे।

कब क्या होगा ?निर्धारित तिथि
One-Time Registration (OTR) शुरुआत31 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत2 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख19 से 21 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क₹100 (सामान्य/OBC पुरुष)

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले इंडिया पोस्ट GDS के आधिकारिक पोर्टल indiapost.gov.in पर जाएँ।
  2. होमपेज पर दिए गए One-Time Registration (OTR) लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  3. रजिस्ट्रेशन के बाद मिले विवरण से लॉगिन करें और GDS भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म खोलें।
  4. अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें। ध्यान रखें कि 10वीं के अंक मार्कशीट से बिल्कुल मेल खाने चाहिए।
  5. अपनी 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी दस्तावेज (जैसे जाति प्रमाण पत्र या पहचान पत्र) अपलोड करें।
  6. अपनी पसंद का पोस्टल सर्किल ध्यानपूर्वक चुनें (जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र आदि)।
  7. यदि लागू हो तो ₹100 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म को सबमिट कर उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें।

उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख राज्यों सहित देश भर में यह भर्तियां होंगी। चूंकि चयन पूरी तरह मेरिट पर आधारित है, इसलिए 10वीं की अंक तालिका की जानकारी दर्ज करते समय कोई गलती न करें। अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें!

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 13 सितम्बर 2026, 7:40 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें