नायब तहसीलदार बनने का सुनहरा अवसर! 73 पदों के लिए 17 सितंबर से भरें फॉर्म

15 सितम्बर 2026, 7:55 पूर्वाह्न IST

Share

MP Naib Tehsildar Form 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए एक बेहतरीन खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने राजस्व विभाग के तहत ‘नायब तहसीलदार’ के पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

अगर आप किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) हैं और मध्य प्रदेश में एक प्रतिष्ठित प्रशासनिक पद पर काम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर है। 17 सितंबर 2026 से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की शुरुआत होने जा रही है।

नायब तहसीलदार बनने का सुनहरा अवसर!

आवेदन की शुरुआत से लेकर संभावित परीक्षा तिथि की पूरी जानकारी आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

विवरणमहत्वपूर्ण तिथियां / जानकारी
आवेदन शुरू होने की तिथि17 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि01 अक्टूबर 2026
फॉर्म में संशोधन (Correction) की अंतिम तिथि06 अक्टूबर 2026
संभावित परीक्षा तिथि (CBT)14 नवंबर 2026
कुल रिक्त पद73 पद
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in

पात्रता और आयु सीमा (Eligibility Criteria)

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को MPESB द्वारा तय की गई निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य है।

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (Bachelor Degree) की डिग्री होनी चाहिए।
  • आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। मध्य प्रदेश के मूल निवासियों, महिला अभ्यर्थियों तथा SC, ST और OBC श्रेणी के उम्मीदवारों को राज्य सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

कैसी होगी चयन प्रक्रिया?

नायब तहसीलदार पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन दो मुख्य चरणों के माध्यम से किया जाएगा।

चयन का चरणविवरण
1. लिखित परीक्षा (CBT)कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, एमपी का सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, हिंदी और कंप्यूटर साइंस से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
2. दस्तावेज़ सत्यापन (DV)लिखित परीक्षा की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन करने का सही तरीका

  1. सबसे पहले MPESB के आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. अगर आपने पोर्टल पर पहली बार रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं तो अपनी प्रोफाइल बनाएं, वरना पुरानी आईडी से लॉगिन करें।
  3. ‘Naib Tehsildar Recruitment 2026’ के लिंक का चयन करें और अपनी बेसिक व शैक्षणिक जानकारी भरें।
  4. अपनी हालिया पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें।
  5. फॉर्म का पूर्वावलोकन (Preview) करने के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान करें और फाइनल सबमिट फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

अंतिम समय में सर्वर पर दबाव या तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए 1 अक्टूबर से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

नोटिफिकेशन देखने के लिए क्लिक करें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 15 सितम्बर 2026, 7:55 पूर्वाह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें