कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में प्रिसिपल, शिक्षक, क्लर्क, लैब असिस्टेंट चपरासी और चौकीदार बनने का अवसर

15 सितम्बर 2026, 2:59 अपराह्न IST

Share

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (KGBV) में नौकरी का सपना देख रहीं महिला अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर आया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), गोरखपुर की ओर से कक्षा 6 से 8 (जूनियर स्तर) और कक्षा 9 से 12 (उच्चीकृत स्तर) के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में संविदा के आधार पर शिक्षिकाओं और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के पदों पर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है।

इस भर्ती अभियान के तहत केवल अर्ह महिला अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक) तय की गई है।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नौकरी पाने का शानदार मौका

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती संस्थाकार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर
आवेदन का माध्यमकेवल पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट द्वारा
आवेदन की अंतिम तिथि30 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
आयु सीमा (01 अप्रैल 2026 तक)न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष (प्रधानाचार्या हेतु 30-45 वर्ष)
पद भेजने का पताकार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गोरखपुर

रिक्त पदों का विवरण और मानदेय

भर्ती को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

1. कक्षा 06 से 08 हेतु (कुल 48 पद)

पद का नामकुल पदन्यूनतम योग्यतामानदेय (प्रति माह)
पूर्णकालिक शिक्षिका (गणित, हिंदी, विज्ञान, अंग्रेजी, सा.विषय)11संबंधित विषय में स्नातक + B.Ed + उच्च प्राथमिक स्तर TET/CTET₹25,410
अंशकालिक शिक्षिका (कंप्यूटर, कला/संगीत)05स्नातक + B.Ed/CCC/O-Level/DICA आदि₹11,319
लेखाकार01B.Com + MS Office/O-Level प्रमाण पत्र₹12,705
मुख्य रसोईया / सहायक रसोईया / चपरासी / चौकीदार31कक्षा 8वीं पास₹5,978 – ₹7,970

2. उच्चीकृत विद्यालय कक्षा 09 से 12 हेतु (कुल 84 पद)

पद का नामकुल पदन्यूनतम योग्यतामानदेय (प्रति माह)
प्रधानाचार्या04M.A./M.Sc. + शिक्षण/प्रशासनिक अनुभव₹30,000
PGT शिक्षिकाएं (हिंदी, अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान, रसायन, भौतिक, कंप्यूटर)24परास्नातक (M.A./M.Sc./M.Tech) + B.Ed / L.T.₹22,000
लैब असिस्टेंट14हाईस्कूल (विज्ञान) + लैब टेक्नोलॉजी डिप्लोमा₹6,325
कार्यालय अध्यक्ष / लिपिक07इंटरमीडिएट + कंप्यूटर टाइपिंग (25 wpm हिंदी / 30 wpm अंग्रेजी) + CCC₹11,000
सहायक रसोईया / चपरासी / चौकीदार34कक्षा 8वीं पास₹5,978 – ₹6,642

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • शैक्षणिक पदों हेतु: मेरिट लिस्ट के आधार पर सीधी भर्ती होगी।
  • लिपिक पद हेतु: मेरिट और कंप्यूटर टंकण (टाइपिंग) परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।
  • रसोईया, चपरासी व चौकीदार: साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से चयन किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  1. अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप पर स्पष्ट एवं साफ अक्षरों में भरा हुआ बायोडाटा आवेदन फॉर्म तैयार करें।
  2. फॉर्म के साथ सभी शैक्षणिक अंक पत्र, प्रमाण पत्र, जाति, निवास, चरित्र प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र की स्व-प्रमाणित (Self-attested) प्रतियां संलग्न करें।
  3. अपने पत्राचार का पता लिखे तीन लिफाफे (प्रत्येक पर ₹58.00 का डाक टिकट लगा होना अनिवार्य है) आवेदन पत्र के साथ रखें।
  4. लिफाफे के ऊपर स्पष्ट मोटे अक्षरों में “कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय (कक्षा 06-08 या 09-12) हेतु पद का नाम व विषय” अवश्य लिखें।
  5. संपूर्ण आवेदन पत्र को केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट द्वारा 30 सितंबर 2026 की शाम 5:00 बजे से पहले ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गोरखपुर के पते पर भेज दें। साधारण डाक या कूरियर से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन पत्र, अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पढ़ें।

लेखक के बारे में

SHIVMANGAL

Senior Content Writer

मैं शिवमंगल वर्तमान में नौकरी दृष्टि में सीनियर कंटेंट राइटर के पोस्ट पर कार्यरत हु। वर्ष 2018 से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। मुझे सरकारी नौकरी , रिजल्ट आदि विषयों पर अपडेट देने का विशेष अनुभव है।
FIRST PUBLISHED: 15 सितम्बर 2026, 2:59 अपराह्न
व्हाट्सएप से जुड़ें